फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IPU Admission 2025: Last Date to Apply for UG, PG, PhD Courses Today; 17th Convocation Also Today

IPU Admission 2025: आईपीयू में यूजी, पीजी और पीएचडी कोर्सेस में आवेदन की अंतिम तारीख आज, अब तक आए इतने फॉर्म

Fri, 11 Apr 2025 08:18 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 11 Apr 2025 08:18 AM IST
सार

IPU Admission 2025: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सीईटी आधारित स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा व पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए जारी आवेदन की दौड़ आज (शुक्रवार) समाप्त हो जाएगी। 

विज्ञापन
IPU Admission 2025: Last Date to Apply for UG, PG, PhD Courses Today; 17th Convocation Also Today
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय - फोटो : ANI

विस्तार

IPU Admission 2025: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सीईटी (कॉमन एंट्रेस टेस्ट) आधारित स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा व पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए जारी आवेदन की दौड़ आज (शुक्रवार) समाप्त हो जाएगी। हालांकि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा या मेरिट वाले प्रोग्राम के लिए अभी 30 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन

80 हजार से अधिक आए आवेदन

अब तक सीईटी आधारित यूजी, पोजी व पीएचडी प्रोग्राम के लिए 80 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आईपीयू में दाखिले के लिए सीईटी का आयोजन 26 अप्रैल से 18 मई के बीच किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग शहरों में सेंटर बनाए जाएंगे। बता दें कि आईपीयू में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया एक फरवरी को शुरू हुई थी। आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च को समाप्त होनी थी, लेकिन छात्रों की सहूलियत को देखते हुए इसको बढ़ाकर 11 अप्रैल कर दिया गया था, जिससे ज्यादा से ज्यादा छात्र आवेदन कर सकें।

विज्ञापन


आईपीयू प्रशासन के अनुसार जिन प्रोग्राम में सीईटी के आधार पर दाखिले होने हैं उनमें आवेदन की अंतिम तिथि को अभी और आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। वहीं, जिनमें दाखिले राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के मेरिट पर होने हैं उनमें आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा कर 30 अप्रैल की गई है। आईपीयू  विभिन्न कोर्सेज में दाखिले अपनी प्रवेश परीक्षा सीईटी के माध्यम से लेता है। जबकि कुछ प्रोग्राम में दाखिले राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा व सीयूईटी के माध्यम से दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आईपीयू का 17वां दीक्षांत समारोह आज 

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) शुक्रवार को अपना 17वां दीक्षांत समारोह आयोजित कर रहा है। द्वारका कैंपस में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति एवं दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना करेंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उच्च शिक्षा मंत्री अशीष सूद, मुख्य सचिव धर्मेद्र एवं उच्च शिक्षा सचिव नंदिनी पालीवाल भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुलशन कुमार के अनुसार समारोह में यूजी से पीएचडी तक के कुल 24,456 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। इसमें से 110 छात्रों को पीएचडी, 12 को एमफिल, 2, 624 को स्नातकोत्तर, 20,739 को स्नातक, 483 को एमबीबीएस, 488 को एमडी-एमएस एवं आयुर्वेद वाचस्पति की डिग्री प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही 74 छात्रों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।

इसमें विवि के पूर्व कुलसचिव रहे डॉ. बी.पी जोशी की स्मृति में दिया जाने वाला एक स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। इसके साथ ही सिद्धार्थ खिटोलिया अवार्ड के अलावा अशोक साहनी एवं सुमन साहनी अवार्ड क्रमशः टेक्नोलॉजी एवं मेडिसिन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दो छात्रों को दिया जाएगा। समारोह में इंडियन नेशनल साइंस अकादमी के अध्यक्ष पद्मश्री प्रो. आशुतोष शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। इस दौरान यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉ. महेश वर्षों यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed