फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IP University admissions 2020-21 application deadline extended

कोरोना वायरस की वजह से आईपी यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

Mon, 30 Mar 2020 05:41 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 30 Mar 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
IP University admissions 2020-21 application deadline extended
आईपी यूनिवर्सिटी - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपी यूनिवर्सिटी) में दाखिले के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ गई है। इस यूनिवर्सिटी में विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 अप्रैल कर दी गई है।

विज्ञापन


अब अभ्यर्थी स्नातक, परास्नातक और पीएचडी कोर्सों में एडमिशन लेने के लिए इस यूनिवर्सिटी में 17 अप्रैल तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आपको बता दें कि आईपी यूनिवर्सिटी में विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) देना होता है और इसमें सफलता हासिल करने के बाद ही विद्यार्थी इस विश्वविद्यालय में दाखिला ले पाते हैं।
विज्ञापन

 

आईपी यूनिवर्सिटी में जिन अभ्यर्थियों ने विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन किया है वो 18 से लेकर 20 अप्रैल की शाम तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। दाखिले के लिए होने वाले सीईटी परीक्षा अब  20 से लेकर 30 मई के बीच होगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 10 मई को आएगा। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस वक्त देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म होगा। ऐसे में कई परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है और कई परीक्षाओं की तारीख बढ़ा दी गई है। नीट से लेकर जेईई जैसी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तारीख भी बढ़ाई गई है। वहीं, स्कूल और कॉलेजों की परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed