फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   INI CET result 2024 Out for July session at aiimsexams.ac.in; 45,360 candidates qualify

INI CET Result 2024 Out: आईएनआई सीईटी का रिजल्ट जारी, 45,360 उम्मीदवार हुए उत्तीर्ण; यहां से देखें अपना परिणाम

Sat, 25 May 2024 11:43 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 25 May 2024 11:43 AM IST
सार

INI CET Result 2024 Declared: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली ने आज जुलाई सत्र के लिए आईएनआई सीईटी परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीचे बताए तरीके से अपना परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन
INI CET result 2024 Out for July session at aiimsexams.ac.in; 45,360 candidates qualify
INI CET Result 2024 Declared - फोटो : freepik

विस्तार

INI CET Result 2024 Declared: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली ने आज 25 मई, 2024 को जुलाई सत्र के लिए आईएनआई सीईटी परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- aiimsexams.ac.in के माध्यम से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। 19 मई को आयोजित परीक्षा में कुल 45,360 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए।

विज्ञापन


छात्रों को एम्स आईएनआई सीईटी 2024 परिणाम तक पहुंचने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

परीक्षा प्राधिकरण ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, "सभी उम्मीदवारों (उन लोगों सहित जो अर्हता प्राप्त नहीं कर पाए हैं) को 19 मई, 2024 को आयोजित INI-CET में उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रतिशत स्कोर से सम्मानित किया गया है। उम्मीदवार आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करने के बाद इसे पोर्टल (www.aiimsexams.ac.in) पर "MyPage" में देखा जा सकता है।"

विज्ञापन

क्वालीफाइंग परसेंटाइल क्या है?
अनारक्षित (UR), ईडब्ल्यूएस/प्रायोजित/प्रतिनियुक्त/विदेशी राष्ट्रीय/भारत के प्रवासी नागरिकों (OCI) के लिए 50 प्रतिशत अंक क्वालीफाइंग परसेंटाइल है। वहीं ओबीसी, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और भूटानी नागरिक (केवल पीजीआई-चंडीगढ़) के उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत अंक क्वालीफाइंग परसेंटाइल है।

आईएनआई सीईटी 2024 स्कोर का स्कोर का उपयोग एम्स, जेआईपीएमईआर पुदुचेरी, पीजीआईएमईआर जैसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों (INI) में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों- एमडी, एमएस, डीएम (6 वर्ष), एमसीएच (6 वर्ष) और एमडीएस] में प्रवेश के लिए किया जाएगा।

 कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
  • सबसे पहले उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एम्स आईएनआई सीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • आईएनआई सीईटी जुलाई 2024 सत्र परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • आईएनआई सीईटी जुलाई 2024 परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • आगे की आवश्यकता के लिए परिणाम डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed