फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   INI CET July 2024 registration begins at aiimsexams.ac.in, Exam on 19 May

INI CET July 2024: जुलाई सत्र की आईएनआई सीईट परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, 19 मई को होगा एग्जाम

Tue, 19 Mar 2024 12:57 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 19 Mar 2024 12:57 PM IST
सार

INI CET July 2024 Registration: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने आईएनआई सीईटी जुलाई सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
INI CET July 2024 registration begins at aiimsexams.ac.in, Exam on 19 May
INI CET July 2024 - फोटो : Social Media

विस्तार

INI CET July 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट जुलाई (INI CET July 2024) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आईएनआई सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


एमडी, एमएस, एमसीएच (6-वर्ष) या डीएम 6-वर्ष सहित पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आईएनआई सीईटी परीक्षा 19 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी। इसके तहत, जुलाई 2024 सत्र के लिए एम्स नई दिल्ली और अन्य एम्स, जिपमर पुडुचेरी, एनआईएमएचएएनएस बेंगलुरु, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ और एससीटीआईएमएसटी तिरुवनंतपुरम में एमडीएस कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। 

विज्ञापन

पात्रता मानदंड

एमडी, एमएस, डीएम 6 साल पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से  मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, एमडीएस पाठ्यक्रमों के लिए डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीडीएस डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।

आवेदन शुल्क

आईएनआई सीईटी जुलाई के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों और विदेशी नागरिकों और ओसीआई आवेदकों को 4,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 3,200 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed