{"_id":"66d99b320c083e49cd093584","slug":"ini-cet-january-session-2025-application-dates-out-apply-here-aiimsexams-ac-in-2024-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"INI CET January Session 2025: आईएनआई सीईटी जनवरी सत्र के लिए आज से करें आवेदन, समझे पंजीकरण का तरीका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
INI CET January Session 2025: आईएनआई सीईटी जनवरी सत्र के लिए आज से करें आवेदन, समझे पंजीकरण का तरीका
Thu, 05 Sep 2024 05:25 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:25 PM IST
सार
INI CET January Session 2025: एम्स, नई दिल्ली ने आज आईएनआई सीईटी जनवरी सत्र के लिए तिथियां घोषित कर दी है। उम्मीदवार आज से आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
INI CET January Session 2025
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
INI CET January Session 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने आज, 5 सितंबर से इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) जनवरी सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट (aiimsexams.ac.in) के माध्यम से आईएनआई सीईटी 2025 जनवरी सत्र के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म विंडो 18 अक्टूबर तक खुली रहेगी। एडमिट कार्ड 4 नबंबर को जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
आईएनआई सीईटी परीक्षा साल में दो बार जनवरी और जुलाई सत्र के लिए आयोजित की जाती है। योग्य उम्मीदवारों को लगभग 872 मास्टर्स ऑफ सर्जरी (MS) और डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (DM), मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) और मास्टर्स ऑफ सर्जरी (MCh) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
आईएनआई सीईटी जनवरी सत्र 2025 का बेसिक रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद प्राधिकरण सुधार करने की विंडो शुरू कर देगा। उम्मीदवार अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं - स्वीकृत या अस्वीकृत - बेसिक रजिस्ट्रेशन के लिए और फिर उसके अनुसार विंडो एक्सेस कर सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा तिथि
आईएनआई सीईटी 2025 जनवरी सत्र के लिए परीक्षा 10 नवंबर, 2024 को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। टेस्ट पेपर में 200 प्रश्न होंगे और उम्मीदवारों को जवाब देने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा।
आईएनआई सीईटी 2025 जनवरी सत्र के लिए परीक्षा 10 नवंबर, 2024 को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। टेस्ट पेपर में 200 प्रश्न होंगे और उम्मीदवारों को जवाब देने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा।
आवेदन करने का तरीका
उम्मीदवारों को दो चरणों में पंजीकरण करना होगा, मूल पंजीकरण और अंतिम पंजीकरण।
उम्मीदवारों को दो चरणों में पंजीकरण करना होगा, मूल पंजीकरण और अंतिम पंजीकरण।
- मूल पंजीकरण: अभ्यर्थियों को पंजीकरण करना होगा, विवरण भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और परीक्षा विशिष्ट कोड (EUC) तैयार करना होगा।
- अंतिम पंजीकरण: अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र का विवरण भरना होगा, शुल्क का भुगतान करना होगा, परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा और अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना होगा।
कमेंट
कमेंट X