फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Indraprastha University Admission 2019, 9 new vocational courses for 12th pass and graduates

IP यूनिवर्सिटी में 9 नए कोर्सेज, 12वीं पास और ग्रेजुएट्स को मिलेगा फायदा

Tue, 18 Jun 2019 04:41 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 18 Jun 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (IP यूनिवर्सिटी) इस शैक्षणिक सत्र से 9 नए कोर्सेज शुरू कर रही है। ये सभी वोकेशनल कोर्सेज होंगे। इन कोर्सेज में एमएससी योगा, पीजी डिप्लोमा इन योगा थेरेपी, डिप्लोमा इन साइबरक्राइम एंड लॉ, सिक्योरिटी मैनेजमेंट, विक्टिमोलॉजी, विक्टिम असिस्टेंस और वोकेशनल स्टडीज में मास्टर्स शामिल होंगे। इनके अलावा यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग अंडरग्रेजुएट कोर्स भी शुरू हो रहा है।

विज्ञापन


योगा थेरेपी में डिप्लोमा में मेडिकल साइंस और योगा की सम्मिश्रित पढ़ाई होगी। राज्य सरकार वोकेशनल कोर्सेज को बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय ने भी ऐसे कई कोर्सेज की शुरुआत की है। यूनिवर्सिटी मास्टर्स ऑफ वोकेशनल इन ऑटोमोबाइल, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और इंटीरियर डिजाइन की भी शुरुआत कर रही है।

विज्ञापन

वीसी आशुतोष मोहन ने कहा है कि इस बार यूनिवर्सिटी कई नए कोर्सेज शुरू कर रही है, इसलिए हो सकता है कि यहां EWS श्रेणी के तहत सीटें न बढ़ाई जाएं।

बता दें कि इस बार यूनिवर्सिटी 36 प्रोग्रामों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग कराएगी। पिछले साल ये संख्या सिर्फ 10 थी। 

यूनिवर्सिटी अपना कॉमन एंट्रेंस टेस्ट कराती है। इस बार पांच कोर्सेज में JEE MAIN, CLAT, NIMCET, CAT जैसे नेशनल लेवल एंट्रेंस टेस्ट के जरिए दाखिला लिया जाएगा। वहीं, एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेज में मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के जरिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed