IIT: खुल गया आईआईटी का पहला अंतरराष्ट्रीय कैंपस; जानिए किस देश में खुला और कौन से कोर्स कर रहा ऑफर
Zanzibar IIT Madras: आईआईटी मद्रास ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय कैंपस खोला है। यह कैंसप तंजानिया के जांजीबार में खोला गया है। जांजीबार और रिवोल्यूशनरी काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. हुसैन अली मविनी ने इसका उद्घाटन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Zanzibar IIT Madras: जांजीबार और रिवोल्यूशनरी काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. हुसैन अली मविनी ने कल, यानी 6 नवंबर को जांजीबार परिसर में तंजानिया के अधिकारियों, भारतीय गणमान्य व्यक्तियों, संकाय और छात्रों की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम में आईआईटी मद्रास जांजीबार का उद्घाटन किया। आईआईटी मद्रास जांजीबार किसी आईआईटी का पहला अंतर्राष्ट्रीय परिसर है।
Dr. Hussein Ali Mwinyi, President of Zanzibar and Chairman of the Revolutionary Council, inaugurated the IIT Madras Zanzibar at an event held on 6th November 2023 at the Zanzibar campus in the presence of Tanzanian officials, Indian dignitaries, faculty and students.
विज्ञापन
IIT Madras… pic.twitter.com/Eh1cUWm5LB — ANI (@ANI) November 7, 2023
आईआईटी का यह परिसर ब्वेलियो जिले में पड़ता है और जांजीबार टाउन से लगभग 15 किमी दक्षिण में स्थित है। कैंपस को छात्रों की वर्तमान जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है और यह अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस है।
जानकारी के मुताबिक, कैंपस की शुरुआत बीएस एआई और डेटा साइंस और एआई और डेटा साइंस में एमटेक कोर्स में 50 छात्रों के साथ की गई है। फिलहाल यह स्थाई कैंपस नहीं है। जांजीबार सरकार और भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से जल्द ही एक स्थायी परिसर बनाया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X