फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IITian Baba at Maha Kumbh 2025; Know admission process for IIT Bomaby, Fees and Salary package

Maha Kumbh 2025: आईआईटी बॉम्बे से पढ़ें हैं ये बाबा! मुश्किल से मिलता है एडमिशन; जानें फीस और सैलरी पैकेज

Wed, 15 Jan 2025 07:20 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 15 Jan 2025 07:20 PM IST
सार

IIT Bombay: प्रयागराज कुंभ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाबा कहते दिख रहे हैं कि उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। आईआईटी बॉम्बे देश के टॉप उच्च शिक्षण संस्थानों में से एक है।
 

विज्ञापन
IITian Baba at Maha Kumbh 2025; Know admission process for IIT Bomaby, Fees and Salary package
आईआईटी बॉम्बे - फोटो : ANI

विस्तार

IITian Baba at Maha Kumbh: प्रयागराज कुंभ में एक आईआईटी से पढ़े बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन बाबा का दावा है कि उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। बाबा ने अपना नाम अभय सिंह बताया है। इस कहानी ने लोगों के बीच जिज्ञासा बढ़ा दी है। आइए, जानते हैं कि जिस प्रतिष्ठित संस्थान से बाबा ने पढ़ाई की है, वहां एडमिशन प्रक्रिया, कट-ऑफ और फीस जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां क्या हैं।

विज्ञापन

आईआईटी बॉम्बे: छात्रों की पहली पसंद

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) बॉम्बे, इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है। हर साल हजारों छात्र यहां दाखिला लेने का सपना देखते हैं। आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस परीक्षा में उच्च रैंक लाना अनिवार्य होता है। वर्ष 2023-24 में, जेईई एडवांस के टॉप 1000 रैंक के छात्रों में से 246 ने इस संस्थान को चुना। वर्ष 2022-23 में भी टॉप 10 रैंक के सभी छात्रों ने आईआईटी बॉम्बे में प्रवेश लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Aerospace Engineer Baba at Maha Kumbh 2025: आईआईटी बॉम्बे एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कट-ऑफ रैंक

कुंभ में चर्चा में आए बाबा ने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग शाखा में पढ़ाई की थी। वर्ष 2023 में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के लिए क्लोजिंग रैंक 2694 थी, जबकि 2024 में यह घटकर 2394 हो गई।

विज्ञापन

IIT Bombay Aerospace Engineering: एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में दो कोर्स

आईआईटी बॉम्बे में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के दो प्रमुख कोर्स उपलब्ध हैं:

  • बीटेक (चार वर्षीय): यह एक पारंपरिक स्नातक पाठ्यक्रम है।
  • डुअल डिग्री प्रोग्राम (पांच वर्षीय): इस कोर्स के तहत छात्रों को बीटेक के साथ एमटेक की डिग्री भी दी जाती है।

BTech Aerospace Engineering Fee In IIT Bombay: कोर्स की फीस

चार वर्षीय बीटेक कोर्स के लिए कुल फीस लगभग 11.10 लाख रुपये है, जिसमें 8 लाख ट्यूशन फीस और 2.94 लाख हॉस्टल फीस शामिल है। पांच वर्षीय डुअल डिग्री प्रोग्राम की फीस लगभग 10 लाख रुपये होती है।

IIT Bombay Placement: प्लेसमेंट और सैलरी पैकेज

आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में एमटेक करने वाले छात्रों को वर्ष 2024 में औसतन 23.50 लाख रुपये का सैलरी पैकेज मिला। वहीं, उच्चतम पैकेज 1.68 करोड़ रुपये तक पहुंचा। यह डेटा आईआईटी बॉम्बे की उत्कृष्टता को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed