JoSAA 2023 Counseling: पांचवें राउंड की सीट आवंटन के बाद विकल्प बदलने का अंतिम मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
JoSAA 2023 Counselling: देश की आईआईटी, एनआईटी समेत 116 संस्थानों की 57 हजार से ज्यादा सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग के पांचवें राउंड के सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को 24 जुलाई शाम 05 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JoSAA 2023 Counselling Round 5: देश की आईआईटी, एनआईटी समेत 116 संस्थानों की 57 हजार से ज्यादा सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग के पांचवें राउंड के सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को 24 जुलाई शाम 05 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करना होगा। अभ्यर्थियों को अपलोड किए गए दस्तावेजों में जोसा द्वारा कमी पाई जाने पर आयी क्वेरी आने पर 25 जुलाई शाम 05 बजे तक रिस्पॉन्स करना आवश्यक है, अन्यथा काउंसलिंग से बाहर हो जाएंगे। विद्यार्थियों को अपने द्वारा चुने हुए काउंसलिंग विकल्प फ्लॉट को स्लाइड और फ्रीज एवं स्लाइड को फ्लॉट और फ्रीज में बदलने का अंतिम विकल्प 24 जुलाई तक मिलेगा।
एजुकेशन एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जोसा काउंसलिंग के पांचवें राउंड के सीट आवंटन में जेंडर न्यूट्रल पूल कोटे से 10 लाख 05 हजार 918 रैंक वाले छात्र को ओपन कैटेगरी में एनआईटी सिक्किम में होम स्टेट कोटे से सिविल ब्रांच आवंटित हुई है। इसके साथ ही जेंडर न्यूट्रल पूल कोटे से आईआईटी की क्लोजिंग रैंक 16 हजार 607 रही, जोकि आईआईटी धारवाड़ की पांच वर्षीय इंट्रा डीसिप्लनरी साइंस की है।
वहीं दूसरी ओर फीमेल पूल कोटे से सुपर न्यूमरेरी सीटें मिलाकर 10 लाख 14 हजार 892 रैंक वाली लड़की को ओपन कैटेगरी में एनआईटी मिजोरम में होम स्टेट कोटे से मैकेनिकल ब्रांच मिली है। साथ ही फीमेल पूल कोटे से आईआईटी की क्लोजिंग रैंक 24 हजार 882 रही, जोकि आईआईटी धारवाड़ की पांच वर्षीय इंट्राडीसिप्लनरी साइंस की है।
एनआईटी ट्रिपलआईटी सीट विड्रॉल से पहले रखें ये ध्यान
एक्सपर्ट आहूजा के अनुसार जोसा के छठे राउंड की सीट आवंटन होने के बाद भी वे विद्यार्थी जो अपनी आवंटित एनआईटी-ट्रिपलआईटी कॉलेज से संतुष्ट नहीं होंगे एवं सीट छोड़कर सीट असेप्टेंस फीस विड्रॉल करवाना चाहते हैं, ऐसे विद्यार्थी 27 जुलाई शाम 05 बजे तक फीस विड्रॉल करवा सकते हैं। इन विद्यार्थियों को जोसा वेबसाइट पर दिए गए विकल्प पर विड्रॉल करने का कारण बताकर विड्रॉल करवाना होगा।
जोसा द्वारा 04 हजार शुल्क काटकर शेष फीस लौटा दी जाएगी। विद्यार्थियों के पास सीट विड्रॉल करवाने का अंतिम अवसर है। इसके बाद कोई सीट एवं फीस विड्रॉल नहीं होगी। इसके अतिरिक्त एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं जीएफटीआई की खाली रही सीटों के लिए 03 से 21 अगस्त के मध्य दो राउंड में सीएसईबी काउंसलिंग होगी। स्टूडेंट्स अपनी रैंक के अनुसार उपर्युक्त कॉलेज सीट पाने के लिए सीएसईबी काउंसलिंग के लिए जोसा काउन्सलिंग की आवंटित सीट से विड्रॉल करवाकर या उसे रोककर आगे की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। यदि सीएसईबी काउंसलिंग में किसी नयी कॉलेज सीट का आवंटन नहीं होता है तो उन्हें जोसा में मिली सीट पुनः आवंटित कर दी जाएगी।
कमेंट
कमेंट X