फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Madras to provide 400 courses for working youth and 12th pass at home

आईआईटी मद्रास कामकाजी युवा और 12वीं पास को घर बैठे कराएगा 400 कोर्स

Tue, 02 Jun 2020 08:36 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 02 Jun 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
IIT Madras to provide 400 courses for working youth and 12th pass at home
सांकेतिक तस्वीर

आईआईटी मद्रास कामकाजी युवा और इंजीनियर बनने का सपना पाले 12वीं पास छात्रों के लिए कोर्स शुरू करने जा रहा है। इसमें छात्रों को जुलाई से दिसंबर 2020 तक 400 ऑनलाइन कोर्स करने का अवसर मिलेगा। ये सर्टिफिकेट कोर्स करने के लिए छात्रों को मामूली फीस देनी होगी। जबकि केवल ज्ञान अर्जन की चाहत रखने वालों के लिए यह मुफ्त होगा।

विज्ञापन


आईआईटी मद्रास और नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एनहेंस्ड लर्निंग (एनपीटीईएल) ऑनलाइन कोर्स में पढ़ाई का मौका दे रहे हैं। आईआईटी मद्रास और एनपीटीईएल के संयोजक प्रो. एंड्रयू तंगाराज के मुताबिक, यह कोर्स जुलाई से दिसंबर तक चलेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू है।
विज्ञापन


इस कोर्स के लिए आईआईटी, आईआईएससी भी सहयोग कर रहे हैं। इनके प्रोफेसर छात्रों को पढ़ाएंगे। कोरोना संक्रमण के कारण शिक्षण संस्थान बंद हैं। ऐसे में जिन छात्रों का कोर्स अधूरा रह गया है, वे यहां से पूरा कर सकते हैं। कोर्स में रजिस्ट्रेशन के लिए onlinecourses.nptel.ac.in पर लॉगइन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


3,800 कॉलेजों में क्रेडिट ट्रांसफर का लाभ
प्रो. तंगाराज के मुताबिक, एआईसीटीई ने सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को प्रति सेमेस्टर 20 फीसदी क्रेडिट ट्रांसफर करने को कहा है। एनपीटीईएल फिलहाल 3800 से ज्यादा कॉलेजों में काम कर रहा है। इनमें इंजीनियरिंग, आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और मैनेजमेंट कॉलेज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed