फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Madras first institute to introduce sports quota in UG courses

IIT Madras: आईआईटी मद्रास बना यूजी कोर्स में खेल कोटा शुरू करने वाला पहला संस्थान, ऐसे मिलेगा दाखिला

Sat, 03 Feb 2024 05:36 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 03 Feb 2024 05:36 AM IST
सार

बीटेक प्रोग्राम में सीट जेईई एडवांस की मेरिट के आधार पर ही मिलेगी। ‘स्पोर्ट्स एक्सीलेंस एडमिशन’ (एसईए) के तहत यूजी प्रोग्राम में दो सुपरन्यूमेरी सीट तैयार होगी। इसमें प्रति यूजी प्रोग्राम में एक सीट बेटियों के लिए होगी। स्पोर्ट्स कोटे में सिर्फ भारतीय नागरिकों को ही सीट मिलेगी।

विज्ञापन
IIT Madras first institute to introduce sports quota in UG courses
आईआईटी मद्रास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में पहली बार शैक्षणिक सत्र 2024-25 से आईआईटी भी यूजी कोर्स में खेल कोटा शुरू करने जा रहा है। आईआईटी मद्रास ने आगामी सत्र से बीटेक प्रोग्राम में खेल कोटा शुरू करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


बीटेक प्रोग्राम में सीट जेईई एडवांस की मेरिट के आधार पर ही मिलेगी। ‘स्पोर्ट्स एक्सीलेंस एडमिशन’ (एसईए) के तहत यूजी प्रोग्राम में दो सुपरन्यूमेरी सीट तैयार होगी। इसमें प्रति यूजी प्रोग्राम में एक सीट बेटियों के लिए होगी। स्पोर्ट्स कोटे में सिर्फ भारतीय नागरिकों को ही सीट मिलेगी।
विज्ञापन


आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटि ने कहा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत समग्र शिक्षा सुनिश्चित करने के मकसद से आईआईटी में पहली बार खेल कोटे से दाखिले होंगे। आईआईटी में अब इंजीनियर के साथ-साथ उच्च कोटि के खिलाड़ी भी तैयार किए जाएंगे। आईआईटी में खेल कोटा शुरू करने से छोटे बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ खेलों की उपलब्धियों को समझने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे आईआईटी में किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेलों में बेहतर प्रदर्शन करके भी सीट हासिल कर सकते हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई खेलों के साथ चलेगी। छात्रों को खेलकूद में भी महारत हासिल करवाई जाएगी। प्रोफेसर कामकोटि ने कहा, भविष्य में हमारी योजना आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार करने की भी है। आईआईटी मद्रास के जुलाई से 'स्पोर्ट्स एक्सीलेंस एडमिशन' के तहत एडमिशन शुरू होंगे।


जेईई एडवांस की मेरिट के बाद ही खेल कोटे में सीट
आईआईटी मद्रास के बीटेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए सबसे पहले जेईई एडवांस 2024 की मेरिट में सफल होना जरूरी होगा। जेईई एडवांस 2024 की मेरिट के बाद खेल कोटे की मेरिट तैयार होगी। इसके तहत पिछले चार साल में किसी भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में कम से कम एक पदक जीता हो। खेल कोटे की सीट सभी आईआईटी में दाखिले के लिए ऑनलाइन सीट आवंटन करने वाले जोशा पोर्टल के माध्यम से नहीं मिलेगी। इसके लिए अगल से आईआईटी मद्रास पोर्टल बनाएगा। यहां एक-एक अलग 'स्पोर्ट्स रैंक लिस्ट' (एसआरएल) तैयार की जाएगी। उम्मीदवारों को खेलों की एक विशिष्ट सूची में उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed