फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Madras Expands Global Footprint, Signs MoUs with Germany, UAE, UK, US for Research and Innovation

IIT Madras: आईआईटी मद्रास ने बढ़ाया अंतरराष्ट्रीय दायरा, जर्मनी से यूएई तक कई देशों के साथ किए अहम समझौते

Fri, 02 Jan 2026 07:07 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 02 Jan 2026 07:07 PM IST
सार

IIT Madras: आईआईटी मद्रास ने जर्मनी, यूएई, यूके, यूएस समेत कई देशों के संस्थानों के साथ ज्ञापन साइन किए हैं। इनका उद्देश्य रिसर्च, स्किलिंग और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करना है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ग्लोबल रीसर्च फाउंडेशन का उद्घाटन किया।
 

विज्ञापन
IIT Madras Expands Global Footprint, Signs MoUs with Germany, UAE, UK, US for Research and Innovation
IIT Madras - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

IIT Madras: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) ने अपने अंतरराष्ट्रीय विस्तार को नई रफ्तार देते हुए जर्मनी, मलेशिया, सिंगापुर, यूएई, ब्रिटेन और अमेरिका के शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग समूहों और सरकारी संगठनों के साथ कई अहम समझौते किए हैं। इन करारों का मकसद रिसर्च, इनोवेशन, स्किल डेवलपमेंट और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करना है।

विज्ञापन


इन सभी समझौतों पर हस्ताक्षर विदेश मंत्री एस जयशंकर की मौजूदगी में हुए। इसी अवसर पर उन्होंने आईआईटी मद्रास ग्लोबल रीसर्च फाउंडेशन का उद्घाटन भी किया, जिसे संस्थान की अंतरराष्ट्रीय पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

जर्मनी के साथ तीन बड़े समझौते

आईआईटी मद्रास ने जर्मनी की प्रतिष्ठित टेक्निशे यूनिवर्सिटेट ड्रेसडेन और ऑप्टिक्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी कार्ल जीस (Carl Zeiss) समेत तीन संस्थानों के साथ समझौते किए हैं। खास बात यह है कि कार्ल जीस (Carl Zeiss) अपना पहला इनोवेशन हब जर्मनी के बाहर आईआईटी मद्रास में स्थापित करेगी, जो भारत के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

सेमीकंडक्टर से लेकर स्टार्टअप तक सहयोग

मलेशिया में आईआईटी मद्रास ने एडवांस्ड सेमीकंडक्टर एकेडमी (ASEM) के साथ सेमीकंडक्टर टैलेंट और स्किलिंग को लेकर साझेदारी की है। इसके अलावा आइसलिंग ग्रुप (Aisling Group) के साथ भी करार हुआ है।

वहीं, सिंगापुर में गेट्स अपैक (GATES APAC) के साथ बाजार पहुंच (Market Access) समझौता किया गया है, जिससे भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप्स को एएसईएएन (ASEAN) देशों में प्रवेश में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

यूएई, यूके और यूएस में भी मजबूत मौजूदगी

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आईआईटी मद्रास ने दुबई डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमी एंड टूरिज्म के साथ शोध, शिक्षा और स्टार्टअप इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए समझौता किया है, जो दुबई के डी33 इकोनॉमिक एजेंडा से जुड़ा है। इसके अलावा वर्ल्ड गर्वमेंट समिट, एमसीए गल्फ और एजीएनए कैपिटल्स के साथ भी ज्ञापन साइन हुए।

ब्रिटेन में आईआईटी मद्रास ने डरहम विश्वविद्यालय (Durham University) के साथ शैक्षणिक सहयोग बढ़ाया है, जबकि अमेरिका में रटगर्स यूनिवर्सिटी (Rutgers University) समेत सीए स्टार्टअप्स, सीएफओ ब्रिज और स्टेज्स कंसल्टिंग के साथ करार किए गए हैं।

भारत में भी कई अहम करार

आईआईटी मद्रास ने भारत सरकार के तहत काम करने वाले स्वायत्त संगठनों जैसे एमईआईटीवाई (MEITY) और एनसीईआरटी, साथ ही कई भारतीय कंपनियों और स्टार्टअप्स के साथ भी समझौते किए हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आईआईटी मद्रास ग्लोबल रीसर्च फाउंडेशन संस्थान की अंतरराष्ट्रीय भूमिका को और मजबूत करेगा। उन्होंने छात्रों से संवाद भी किया और अंतरिक्ष स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस (Agnikul Cosmos) का दौरा कर उसकी टीम की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed