फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Kharagpur will form Anti-Ragging Squad, The Move comes after One Student Death in Oct

Anti-Ragging Squad: आईआईटी खड़गपुर बनाएगा एंटी रैगिंग स्क्वाड, अक्तूबर में हुई थी छात्र की मौत

Tue, 15 Nov 2022 09:57 PM IST
देवेश शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 15 Nov 2022 09:57 PM IST
सार

IIT Kharagpur Anti-Ragging Squad: एक छात्र की रहस्यमय मौत के बाद आईआईटी खड़गपुर के प्रबंधन ने संस्थान में एंटी रैगिंग स्क्वाड बनाने की घोषणा की है।

विज्ञापन
IIT Kharagpur will form Anti-Ragging Squad, The Move comes after One Student Death in Oct
आईआईटी, खड़गपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

IIT Kharagpur Anti-Ragging Squad:  एक छात्र की रहस्यमय मौत के बाद आईआईटी, खड़गपुर के प्रबंधन ने संस्थान में एंटी रैगिंग स्क्वाड बनाने की घोषणा की है। आईआईटी ने आधिकारिक तौर पर अधिसूचना भी जारी कर दी है। इस अधिसूचना में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने अपने खड़गपुर परिसर में एक रैगिंग रोधी दस्ता बनाने की बात कही है।

विज्ञापन

अधिसूचना में कहा गया है कि आईआईटी परिसर में किसी भी तरह की रैगिंग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। संस्थान ने कहा है कि रैगिंग की कोई शिकायत मिलने पर यह टीम पूरी जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। बताते चलें कि 14 अक्तूबर को आईआईटी, खड़गपुर के छात्रावास एक छात्र का शव मिला था। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था और मामला कलकत्ता हाई कोर्ट तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन


मृत छात्र के पिता ने गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने हत्या के साथ-साथ आईआईटी प्रबंधन पर लापरवाही का भी आरोप लगाया था।  इसके बाद मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी गई। इस मौत को लेकर हाई कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने जिला पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट भी तलब की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही कोर्ट ने खड़गपुर टाउन थाने के प्रभारी को केस डायरी जमा करने का भी निर्देश दिया था। जांच ठीक से चल रही है या नहीं यह देखने के लिए पुलिस अधीक्षक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी और अधीक्षक के रूप में नियुक्त वरिष्ठ अधिकारी को अगले गुरुवार को अदालत में पेश होना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed