IIT Admission: आईआईटी से MBA करने का मौका, इंटरनेशनल ड्यूल डिग्री कार्यक्रम में दाखिला आवेदन शुरू
IIT's International MBA Dual Degree Program: शीर्ष शिक्षण संस्थानों में शुमार आईआईटी के एमबीए कार्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वह भी अंतरराष्ट्रीय दोहरी डिग्री कार्यक्रम के लिए, तो सोचिए इससे बेहतर अवसर और कहां होगा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT Jodhpur SME International MBA Dual Degree Program: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी आईआईटी से एमबीए करने का सुनहरा मौका आ गया है। तकनीकी क्षेत्र के शीर्ष शिक्षण संस्थानों में शुमार आईआईटी के एमबीए कार्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वह भी अंतरराष्ट्रीय दोहरी डिग्री कार्यक्रम के लिए, तो सोचिए इससे बेहतर अवसर और कहां होगा? दरअसल, आईआईटी, जोधपुर (IIT Jodhpur) के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (SME) ने अपने अत्याधुनिक प्रोग्राम एमबीए और एमबीए-टेक्नोलॉजी की डिग्री के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय दोहरी डिग्री प्रोग्राम के लिए दाखिला आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
IIT Jodhpur SME अमेरिकी विश्वविद्यालयों से है टाइ-अप
आईआईटी जोधपुर के एसएमई ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में कुछ प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के साथ इंटरनेशनल ड्यूल डिग्री प्रोग्राम, शॉर्ट टर्म प्रोग्राम, डॉक्टरेट और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम आदि शुरू किए हैं। इनके तहत एमबीए और एमबीए-टेक्नोलॉजी आदि इंटरनेशनल ड्यूल डिग्री कार्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। IIT जोधपुर में MBA प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2023 है। पाठ्यक्रम में मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी कार्यक्रम का एक अनूठा और भविष्य का मिश्रण है। एमबीए प्रोग्राम के बारे में अधिक जानकारी iitj.ac.in/schools/index.php से प्राप्त की जा सकती है।
IIT Jodhpur SME स्नातक में न्यूनतम 60 फीसदी अंक और कैट स्कोर जरूरी
IIT Jodhpur के MBA प्रोग्राम में दाखिले के लिए न्यूनतम 60 फीसदी अंक (SC/ST/PwD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 फीसदी) और CAT 2022 के स्कोर के साथ किसी भी विषय में स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। IIT Jodhpur में एसएमई की प्रमुख प्रो. संगीता साहनी ने बताया कि अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं। ऐसे उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम शुरू होने से पहले योग्यता डिग्री के लिए सभी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं और कार्यक्रम में शामिल होने के दो महीने के भीतर पूर्णता का एक अंतिम प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करेंगे। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मार्च के तीसरे सप्ताह से अप्रैल 2023 के पहले सप्ताह तक वर्चुअल मोड के माध्यम से साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। परिणाम मई 2023 में घोषित किए जाएंगे, और कक्षाएं जुलाई 2023 में शुरू होंगी।
IIT Jodhpur SME की विशेषताएं
-
मजबूत प्रौद्योगिकी संसाधन -
अंतरराष्ट्रीय दोहरी डिग्री -
कॉर्पोरेट सेंटिक कल्चर -
नवाचार और उद्यमिता -
व्यापक औद्योगिक सहभागिता -
समर इंटर्नशिप -
मजबूत प्लेसमेंट रिजल्ट
कमेंट
कमेंट X