फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT JAM Admit Card 2023 Released at jam.iitg.ac.in, JAM Exam To Be Held On February 12

IIT JAM Admit Card: आईआईटी जैम के प्रवेश-पत्र जारी, स्नातकोतर दाखिलों के लिए 12 फरवरी को होगी परीक्षा

Wed, 11 Jan 2023 07:52 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 11 Jan 2023 07:52 PM IST
सार

IIT JAM Admit Card 2023 Released: आईआईटी, गुवाहाटी (IIT Guwahati) की ओर से जैम परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को दो सत्रों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित की जाने वाली है। 

विज्ञापन
IIT JAM Admit Card 2023 Released at jam.iitg.ac.in, JAM Exam To Be Held On February 12
IIT JAM 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IIT JAM Admit Card 2023 Released: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी की ओर से शीर्ष उच्च शिक्षा संस्थानों के स्नातकोतर डिग्री कार्यक्रमों में दाखिलों के लिए जैम (IIT JAM 2023) यानी संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश- पत्र जारी कर दिए गए हैं। आईआईटी, गुवाहाटी की ओर से आयोजित जैम परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।   

विज्ञापन

IIT JAM 2023 से इन कोर्सेज में मिलेगा दाखिला

आईआईटी, गुवाहाटी (IIT Guwahati) की ओर से जैम परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को दो सत्रों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित की जाने वाली है। वहीं, संस्थान की ओर से जारी पूर्व कार्यक्रम के अनुसार, IIT JAM परीक्षा के परिणाम 22 मार्च, 2023 को घोषित किए जाना निर्धारित है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार, आईआईटी, आईआईएससी के एमएससी (दो वर्षीय), संयुक्त एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी दोहरी डिग्री, एकीकृत पीएचडी और अन्य स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों में अपनी मेरिट और पसंद के आधार पर प्रवेश पा सकते हैं। आवेदन के लिए, जैम ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रणाली वेबसाइट (JOAPS) में लॉग इन करने पर, उम्मीदवार को आवश्यक जानकारी भरनी होगी है, जैसे शैक्षणिक योग्यता, अंकों का प्रतिशत / सीजीपीए, श्रेणी, शारीरिक विषमता स्थिति इत्यादि सहित। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

IIT JAM 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर IIT JAM 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
                                                                                                                                     
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    
                                                                                                                                     
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    
विज्ञापन

IIT JAM 2023 इन संस्थानों में मिलता है दाखिला

आईआईटी JAM 2023 स्कोर का उपयोग आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मद्रास, आईआईटी धनबाद, आईआईटी गांधीनगर, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी मंडी, आईआईटी भिलाई, आईआईटी भुवनेश्वर, आईआईटी पलक्कड़, आईआईटी पटना, आईआईटी रुड़की, आईआईटी रोपड़, आईआईटी तिरुपति, आईआईटी वाराणसी आदि की 3000 सीटों एवं IISC बेंगलुरु, NIT, DIAT, IIEST, IISER, IIPE, JNCASR, SLIET सहित लगभग 30 CFTI द्वारा 2300 से अधिक सीटों के लिए किए जाता है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed