फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT JAM 2025 Round 4 Result Released; no spot round this year, IIT Delhi confirms

IIT JAM: आईआईटी जैम राउंड 4 के परिणाम घोषित, अब स्पॉट राउंड से नहीं मिलेगा दूसरा मौका! समय पर सीट करें पक्की

Fri, 27 Jun 2025 06:16 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 27 Jun 2025 06:16 PM IST
सार

IIT JAM Round 4 Result 2025: आईआईटी दिल्ली ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा के चौथे और अंतिम राउंड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस राउंड के लिए जिसने आवेदन किया था, वे अब अपना रिजल्ट नीचे दी वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन
IIT JAM 2025 Round 4 Result Released; no spot round this year, IIT Delhi confirms
आईआईटी जैम परीक्षा, IIT JAM 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IIT JAM Round 4 Result: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM 2025) के चौथे राउंड के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह अंतिम प्रवेश सूची है क्योंकि संस्थान ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई स्पॉट राउंड आयोजित नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार अपना आवंटन पत्र  आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in

विज्ञापन

पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

आईआईटी जैम काउंसलिंग 2025 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, जो  एमएससी, एमएससी टेक, एमएस (Research), एमएससी, एमएससी टेक, एमएस डुअल डिग्री, संयुक्त एमएससी-पीएचडी, एमएससी- पीएचडी डुअल डिग्री जैसे स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं। इस वर्ष की चौथी प्रवेश सूची ही अंतिम चयन परिणाम होगी, क्योंकि संस्थान ने स्पष्ट किया है कि अब कोई स्पॉट राउंड नहीं होगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित हुई हैं, उन्हें समय पर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

विज्ञापन

3 जुलाई तक शुल्क भुगतान अनिवार्य

इस राउंड में जिन्हें सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 3 जुलाई 2025 तक सीट बुकिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। इसी तारीख तक उम्मीदवारों के पास अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। इसके बाद कोई स्पॉट राउंड आयोजित नहीं किया जाएगा, इसलिए यह उम्मीदवारों के लिए अंतिम मौका है।

श्रेणी के अनुसार करना होगा भुगतान

जिन उम्मीदवारों को प्रवेश की पेशकश हुई है और जिन्होंने सीटें स्वीकार कर ली हैं, उन्हें सीट बुकिंग शुल्क जमा करना अनिवार्य है। सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 15,000 रुपये जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 7,500 रुपये का शुल्क देना होगा। यह राशि प्रवेश देने वाले संस्थान को स्थानांतरित कर दी जाएगी और आगे चलकर संस्थान शुल्क के साथ समायोजित की जाएगी।

विकल्पों में कोई बदलाव नहीं होगा

इस अवधि के दौरान, जिन उम्मीदवारों ने पिछले राउंड में 'स्वीकार और अपग्रेड' विकल्प चुना था, उनकी प्रवेश स्थिति स्वचालित रूप से 'स्वीकार और फ्रीज' में बदल जाएगी। शेष छात्रों के लिए केवल 'वापस लेने' का विकल्प उपलब्ध रहेगा। संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया है कि उल्लेखित तिथियों के लिए आगे कोई विस्तार नहीं किया जाएगा।

शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए आयोजित IIT JAM परीक्षा के माध्यम से, देशभर के 22 आईआईटी संस्थानों में स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रमों की लगभग 3,000 सीटों पर प्रवेश दिया जा रहा है। JAM के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों जैसे एम.एससी, एम.एससी-टेक, संयुक्त एम.एससी-पीएचडी आदि में छात्रों का चयन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed