IIT JAM 2025 Registration: आईआईटी जैम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, इस तारीख से पहले करें पंजीकरण
IIT JAM 2025 Registration: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी जैम के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही समाप्त करने वाला है। पात्र उम्मीदवार आवेदन तिथि खत्म होने से पहले उम्मीदवार तुरंत आवेदन कर दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT JAM 2025 Registration: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (IIT JAM 2025) के लिए पंजीकरण स्वीकार कर रहा है। आईआईटी जैम के लिए जल्द ही आवेदन विंडो बंद हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिना देरी किए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट (joaps.iitd.ac.in) पर जाकर तुरंत आवेदन कर दें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर, 2024 है। परीक्षा शहर/टेस्ट पेपर/श्रेणी/लिंग में बदलाव करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर, 2024 है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा जैम परीक्षा 2 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। आवेदक जनवरी 2025 की शुरुआत से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम और स्कोरकार्ड क्रमशः 19 और 25 मार्च, 2025 को घोषित किए जाने की संभावना है। प्रवेश पोर्टल 2 अगस्त, 2025 को खुलेगा।
जैम परीक्षा का आयोजन हर साल किया जाता है। इस साल यह परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली द्वारा किया जा रहा है। यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) है, जो स्नातक स्तर पर सात टेस्ट पेपरों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा भारत के लगभग 100 शहरों में आयोजित की जाएगी। जैम परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए IIT में लगभग 3000 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
पात्रता मानदंड
- जैम परीक्षा के लिए कोई उम्र की समय सीमा नहीं है। स्नातक की डिग्री पूरी कर चुके या डिग्री के अंतिम साल की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार जैम 2025 की परीक्षा में भाग ले सकते हैं।
- इस वर्ष, पिछले वर्षों के विपरीत, 2025 में प्रवेश की पात्रता मानदंड के लिए कोई न्यूनतम प्रतिशत या सीजीपीए कट-ऑफ नहीं है।
जैम परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) है, जो स्नातक स्तर पर सात टेस्ट पेपरों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा भारत के लगभग 100 शहरों में आयोजित की जाएगी। जैम परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए IIT में लगभग 3000 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
- भौतिकी में एम.एस.सी.
- गणित में एम.एस.सी.
- रसायन विज्ञान में एमएससी
- अर्थशास्त्र में एमएससी
- भूविज्ञान में एमएससी
- जैव प्रौद्योगिकी में एमएससी
- गणितीय सांख्यिकी में एम.एस.सी.
- जैविक विज्ञान में एमएससी
आवेदन शुल्क
एक पेपर के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों को 900 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। दो पेपरों के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों को 1250 रुपये शुल्क देना होगा। एक परीक्षा के लिए देय राशि 1800 रुपये है। दोनों पेपरों के लिए नामांकन शुल्क के रूप में 2,500 रुपये का भुगतान करना होगा।
कमेंट
कमेंट X