IIT JAM Admit Card: आईआईटी जैम परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से आसानी से कर सकते हैं डाउनलोड
IIT JAM Admit Card 2025: इस वर्ष आयोजित होने वाली जैम परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। परीक्षा का आयोजन कराने की जिम्मेदारी आईआईटी दिल्ली पर है। जिन भी उम्मीदवारों ने जैम 2025 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT JAM 2025 Admit Card: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT Delhi) ने आज, 6 जनवरी को मास्टर्स प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM 2025) का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी छात्रों ने आईआईटी जैम परीक्षा 2025 के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in. पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउलनोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को आईआईटी जैम परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे नामांकन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
नवंबर में खत्म हुई थी पंजीकरण प्रक्रिया
आईआईटी जैम परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 18 अक्तूबर को बंद हो गई थी, तथा परीक्षा शहर, टेस्ट पेपर, श्रेणी और लिंग में परिवर्तन के लिए सुधार की तिथि 18 नवंबर को बंद हो गई थी।
IIT JAM 2025 Exam Date: 2 फरवरी को होगी परीक्षा
आईआईटी जैम परीक्षा का आयोजन 02 फरवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार, परिणाम 19 मार्च को घोषित किया जाएगा। आईआईटी जैम परीक्षा का स्कोरकार्ड 25 मार्च, 2025 को उपलब्ध करा दिया जाएगा। योग्य छात्र 2 अप्रैल, 2025 से प्रवेश पोर्टल पर जाकर आगे की प्रक्रिया कर सकेंगे।
Details on IIT JAM Admit Card: एडमिट कार्ड पर लिखी होगी ये जानकारी
आईआईटी जैम एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होंगे।
- उम्मीदवार का नाम
- फोटो और हस्ताक्षर
- पंजीकरण संख्या
- परीक्षा केंद्र
- परीक्षा केंद्र कोड
- परीक्षा केंद्र का पता
- विषय का नाम
- टेस्ट पेपर कोड
- परीक्षा की अवधि
- परीक्षा कार्यक्रम और सत्र
एडमिट कार्ड छात्रों को डाक या ईमेल के जरिए नहीं भेजा जाएगा। IIT JAM 2025 एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर, उम्मीदवारों को विवरण ठीक करवाने के लिए jam@admin.iitd.ac.in पर अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
IIT JAM Exam Date and Time: आईआईटी जैम परीक्षा तिथि और समय
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 2 फरवरी को देश भर के 116 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, सुबह की पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर की पाली 2:30 से शाम 5:30 बजे तक रहेगी।
IIT JAM 2025 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
आईआईटी जैम परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। प्रश्न पत्र में तीन खंड होते हैं, जिसमें खंड ए में 30 प्रश्न होंगे, खंड बी में 10 प्रश्न होंगे और खंड सी में 20 प्रश्न होंगे। खंड सी में न्यूमेरिकल प्रकार के प्रश्न होंगे और इस खंड में कोई विकल्प नहीं दिया जाएगा।
IIT JAM Marking Scheme 2025: आईआईटी जैम अंकन योजना
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक का नकारात्मक अंकन होगा, जिसके लिए एक अंक होगा तथा प्रत्येक प्रश्न के लिए 2/3 अंक काटे जाएंगे, जिसके लिए दो अंक होंगे। हालांकि, खंड बी और सी में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
कमेंट
कमेंट X