फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT JAM 2024 Answer key challange facility starts today at jam.iitm.ac.in, Submit objections till 28 Feb

IIT JAM 2024: आईआईटी जैम उत्तर कुंजी के खिलाफ आज से दर्ज करें आपत्ति, 28 फरवरी तक दे सकतें हैं चुनौती

Mon, 26 Feb 2024 10:31 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 26 Feb 2024 10:31 AM IST
सार

IIT JAM 2024 Answer Key: आईआईटी मद्रास ने आज से मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा उत्तर कुंजी को चुनौती देने की सुविधा शुरू की है। उम्मीदवार 28 फरवरी तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
IIT JAM 2024 Answer key challange facility starts today at jam.iitm.ac.in, Submit objections till 28 Feb
IIT JAM 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

IIT JAM 2024 Answer Key: आईआईटी जैम परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास ने मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (IIT JAM 2024) के सभी सात विषयों की उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र पहले ही जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाकर उत्तर कुंजी और अपने प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के साथ उम्मीदवार आज से उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन

आज से खुली चुनौती विंडो

परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। उत्तर कुंजी को चुनौती देने की सुविधा आज, 26 फरवरी से शुरू हो रही है और 28 फरवरी को समाप्त हो जाएगी। यदि कोई आपत्ति है तो उम्मीदवार उसे तय समयसीमा के भीतर दर्ज करा सकते हैं। कार्यक्रम के अनुसार, JAM परिणाम 22 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, "विभिन्न परीक्षण पत्रों के मास्टर प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी नीचे दी गई हैं। 26-28 फरवरी, 2024 के दौरान उम्मीदवारों द्वारा चुनौतियों के लिए उत्तर कुंजियां खुली हैं।"

संस्थान ने एमएससी, एमएससी टेक, एमएस रिसर्च, एमएससी-एमटेक दोहरी डिग्री, संयुक्त एमएससी - पीएचडी, एमएससी - पीएचडी दोहरी डिग्री में प्रवेश के लिए परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पुस्तिकाएं भी अपलोड कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

IIT JAM Answer Key, Question Paper: कैसे डाउनलोड करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "New! JAM 2024 Master Question Papers and Answer Keys Now Available"
  • अगले चरण में संबंधित विषय पर क्लिक करें।
  • उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति अपने पास रखें।
  • यदि कोई हो तो आपत्ति दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed