फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Guwahati Confirms GATE 2026 Key Papers Won’t Clash with UPSC ESE on Feb 8

GATE 2026: चिंता न करें! यूपीएससी ईएसई से नहीं टकराएगा गेट परीक्षा का शेड्यूल; आईआईटी गुवाहाटी ने कर दिया साफ

Thu, 25 Sep 2025 05:40 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 25 Sep 2025 05:40 PM IST
सार

IIT Guwahati: आईआईटी गुवाहाटी ने साफ किया है कि गेट 2026 परीक्षा का शेड्यूल यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा से नहीं टकराएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थी बिना किसी चिंता के अपनी तैयारी को धार दे सकते हैं।
 

विज्ञापन
IIT Guwahati Confirms GATE 2026 Key Papers Won’t Clash with UPSC ESE on Feb 8
आईआईटी गुवाहाटी - फोटो : IIT Guwahati Website

विस्तार

GATE 2026: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया जाना है। कुछ अभ्यर्थियों के लिए चिंता का विषय यह था कि उसी दौरान यूपीएससी की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा भी आयोजित होनी है। ऐसे में अभ्यर्थियों की परेशानी को खत्म करते हुए आईआईटी गुवाहाटी ने स्थिति साफ कर दी है। आईआईटी ने कहा है कि गेट परीक्षा का शेड्यूल यूपीएससी ईएसई के साथ नहीं टकराएगा।

विज्ञापन


इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी ने स्पष्ट किया है कि ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) की प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल, 8 फरवरी को होने वाली यूपीएसई इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (ESE) 2026 से प्रभावित नहीं होगा।

विज्ञापन

8 फरवरी को नहीं होगी अहम पेपर की परीक्षा

आईआईटी गुवाहाटी ने आश्वस्त किया है कि सिविल इंजीनियरिंग (CE), इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EC), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE), जियोलॉजी और जियोफिजिक्स (GG), इंस्ट्रूमेंटेशन (IN), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME), प्रोडक्शन और इंडस्ट्रियल (PI) तथा जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग (GE) जैसे अहम पेपर 8 फरवरी को नहीं रखे जाएंगे।

आईआईटी गुवाहाटी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, "गेट 2026 समिति को पता है कि 8 फरवरी को यूपीएससी द्वारा जारी वार्षिक कैलेंडर के अनुसार गेट और यूपीएससी ईएसई के बीच टकराव हो सकता है। इसलिए गेट 2026 के शेड्यूल को बनाते समय यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उपरोक्त पेपर (CE, EC, EE, GE, GG, IN, ME, PI) 8 फरवरी 2026 को न हों।"
 

पंजीकरण करने की तिथि भी नजदीक

गौरतलब है कि गेट 2026 परीक्षा के लिए पंजीकरण अभी चल रही है। हालांकि, आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद करीब है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 28 सितंबर तक गेट परीक्षा का आवेदन पत्र भर सकते हैं। अतिरिक्त शुल्क के साथ आवेदन करने का एक्सटेंडेड विंडो 9 अक्तूबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी।

फरवरी में होगी गेट परीक्षा

गेट 2026 परीक्षा फरवरी में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पूर्वाह्न सत्र 9:30 बजे से 12:30 बजे और अपराह्न सत्र 2:30 बजे से 5:30 बजे। प्रवेश पत्र 2 जनवरी 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि स्कोर कार्ड उम्मीदवार 27 मार्च से 31 मई 2026 तक मुफ्त में डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed