फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Delhi Launches Three New Online PG Diploma Programs, Explore the Courses Here

IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली ने लॉन्च किए तीन ऑनलाइन पीजी डिप्लोमा, जानें कौन-कौन से कोर्स हैं शामिल

Sat, 17 May 2025 04:06 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 17 May 2025 04:06 PM IST
सार

IIT Delhi Online Courses: आईआईटी दिल्ली ने तकनीकी शिक्षा को नई दिशा देते हुए तीन नए ऑनलाइन पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों की शुरुआत की है। ये कोर्स उभरती हुई तकनीकों जैसे हेल्थकेयर प्रोडक्ट डेवलपमेंट, इलेक्ट्रिक वाहन टेक्नोलॉजी और क्वांटम व एआई आधारित कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग पर केंद्रित हैं।

विज्ञापन
IIT Delhi Launches Three New Online PG Diploma Programs, Explore the Courses Here
IIT Delhi - फोटो : IIT Official

विस्तार

IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली ने तीन नए ऑनलाइन पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। इसमें स्वास्थ्य देखभाल उत्पाद विकास और प्रबंधन, इलेक्ट्रिक वाहन (EV) प्रौद्योगिकी, क्वांटम और एआई एकीकरण के साथ उन्नत संचार इंजीनियरिंग में ऑनलाइन पीजी डिप्लोमा कर सकेंगे। पाठ्यक्रम के लिए आईआईटी दिल्ली के प्रतिष्ठित संकाय द्वारा अग्रणी उद्योग विशेषज्ञों के सहयोग से आयोजित इंटरैक्टिव ऑनलाइन सत्र आयोजित होंगे।

विज्ञापन


संस्थान की ओर से ऑनलाइन पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों की शुरुआत को लेकर आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी ने कहा, यह कार्यक्रम पेशेवरों को हमारे समय की कुछ सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान करने के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और अंतर्दृष्टि से लैस करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। हेल्थकेयर उत्पाद विकास और प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम सेंटर फॉर बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (CBME) आईआईटी दिल्ली ने तैयार किया है। इसका उद्देश्य पेशेवरों को तकनीकी विशेषज्ञता और बहु-विषयक क्षमताओं से लैस करना है जो परिवर्तनकारी स्वास्थ्य देखभाल समाधानों को डिजाइन करने, विकसित करने और बाजार में लाने के लिए आवश्यक हैं।

विज्ञापन

12 महीने का है कार्यक्रम

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) टेक्नोलॉजी में पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम को सेंटर फॉर ऑटोमोटिव रिसर्च एंड ट्राइबोलॉजी (CART) द्वारा डिजाइन किया गया है। यह इंजीनियरों, प्रौद्योगिकीविदों, उद्यमियों और दूरदर्शी पेशेवरों को सशक्त बनाने के लिए तैयार की गई एक पहल है ताकि भारत को एक टिकाऊ, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी भविष्य की ओर ले जाया जा सके। 12 महीने का यह कार्यक्रम इंजीनियरों, प्रौद्योगिकीविदों, उद्यमियों और कामकाजी पेशेवरों के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्वांटम से छात्र होंगे रूबरू

क्वांटम और एआई एकीकरण के साथ उन्नत संचार इंजीनियरिंग में पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम को भारती स्कूल ऑफ टेलीकम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ने तैयार किया है। यह इस तरह का पहला कार्यक्रम है जो तीन परिवर्तनकारी प्रौद्योगिकियों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम नेटवर्किंग और उन्नत वायरलेस संचार को एक साथ लाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed