फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Bombay Students Map Moon’s Surface Chemistry Using Chandrayaan-2 Data; Read here Details

IIT: आईआईटी बॉम्बे के छात्रों ने चांद की सतह की ‘केमिस्ट्री’ का बनाया नक्शा, चंद्रयान-2 के डेटा का किया उपयोग

Sat, 23 Aug 2025 05:54 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 23 Aug 2025 05:54 PM IST
सार

Moon’s Surface Chemistry: आईआईटी बॉम्बे के छात्रों ने चंद्रयान-2 के डाटा का उपयोग कर चांद की सतह की केमिस्ट्री का सफलतापूर्वक नक्शा तैयार किया है। यह उपलब्धि इसरो की चुनौती का हिस्सा रही और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान में युवाओं के योगदान को दर्शाती है।

विज्ञापन
IIT Bombay Students Map Moon’s Surface Chemistry Using Chandrayaan-2 Data; Read here Details
आईआईटी बॉम्बे - फोटो : ANI

विस्तार

IIT Bombay: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IIT Bombay) के छात्रों ने इसरो (ISRO) के चंद्रयान-2 से मिले आंकड़ों का इस्तेमाल करते हुए चांद की सतह की रासायनिक संरचना को सफलतापूर्वक मैप किया है। यह उपलब्धि इसरो के यू आर राव सैटेलाइट सेंटर द्वारा अंतर-आईआईटी तकनीकी बैठक में दी गई एक चुनौती का हिस्सा थी।

विज्ञापन


चांद की सतह पर वातावरण न होने की वजह से वह लगातार सूर्य से आने वाली तेज एक्स-रे किरणों की चपेट में रहता है। जब ये किरणें सतह से टकराती हैं तो वहां मौजूद तत्व अपनी खास रोशनी (X-ray fluorescence) उत्सर्जित करते हैं। इसी रोशनी से वैज्ञानिक पता लगाते हैं कि चांद किन-किन तत्वों से बना है।

विज्ञापन

चंद्रमा की सतह को स्कैन कर किया डेटा इकट्ठा

चंद्रयान-2 पर लगे लार्ज एरिया सॉफ्ट एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर ने 100 किमी की ऊंचाई से पूरे चंद्रमा की सतह को स्कैन कर डेटा इकट्ठा किया। हालांकि, इस विशाल डेटा का बड़ा हिस्सा अब तक वैज्ञानिक रूप से पूरी तरह इस्तेमाल नहीं हुआ था। IIT बॉम्बे के छात्रों ने इसी डेटा से चांद की सतह की केमिस्ट्री का गहराई से विश्लेषण कर एक नई उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


टीम का नेतृत्व कर रहे छात्र रवि कुमार ने कहा कि इसरो के फ्लैगशिप मिशन चंद्रयान से मिले डेटा पर काम करना बेहद रोमांचक और प्रेरणादायी अनुभव रहा। यह भारत की स्पेस लिगेसी से जुड़ने जैसा अवसर था।

आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर वरुण भालेराव ने बताया कि छात्रों ने उन्नत खगोल-भौतिकी और डेटा विश्लेषण तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए जटिल X-ray स्पेक्ट्रा से महत्वपूर्ण जानकारी निकाली। वहीं IIT बॉम्बे के निदेशक शिरीष केदार ने कहा कि यह सफलता छात्रों की वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार की मिसाल है।


आईआईटी बॉम्बे के डिप्टी डायरेक्टर मिलिंद आत्रेय ने कहा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर यह उपलब्धि इस बात का उदाहरण है कि भारत की युवा प्रतिभा किस तरह हमारे स्पेस प्रोग्राम को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed