{"_id":"6690e237214e6b1ec20a6dc6","slug":"iist-admission-2024-dates-revised-spot-round-registration-extended-till-july-15-read-all-details-2024-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IIST Admission 2024: आईआईएसटी काउंसलिंग शेड्यूल में हुआ संशोधन; स्पॉट राउंड के लिए 15 जुलाई तक बढ़ी आवेदन तिथि","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IIST Admission 2024: आईआईएसटी काउंसलिंग शेड्यूल में हुआ संशोधन; स्पॉट राउंड के लिए 15 जुलाई तक बढ़ी आवेदन तिथि
Fri, 12 Jul 2024 01:28 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:28 PM IST
सार
IIST Admission 2024: भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (IIST) तिरुवनंतपुरम ने स्नातक कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए आईआईएसटी काउंसलिंग शेड्यूल को संशोधित किया है और पंजीकरण की समय सीमा भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
IIST Admission 2024
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
IIST Admission 2024: भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (IIST) तिरुवनंतपुरम ने स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आईआईएसटी काउंसलिंग शेड्यूल 2024 को संशोधित किया है। संशोधित तिथियों के अनुसार, स्पॉट एडमिशन पंजीकरण की समय सीमा 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। प्रतीक्षा सूची वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- admission.iist.ac.in पर जाकर आईआईएसटी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने जेईई एडवांस्ड 2024 उत्तीर्ण किया है और आईआईएसटी रैंक सूची में हैं, वे स्पॉट राउंड पंजीकरण के लिए पात्र हैं। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों से संबंधित पुरुष उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 1,000 रुपये है। इन श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी और पीडी आवेदकों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
आईआईएसटी तिरुवनंतपुरम एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (एवियोनिक्स) में बीटेक और दोहरी डिग्री (इंजीनियरिंग भौतिकी में बीटेक + खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी में एमएस/सॉलिड स्टेट भौतिकी में एमएस/विज्ञान में एमटेक/ऑप्टिकल इंजीनियरिंग में एमटेक) प्रदान करता है।
विज्ञापन
Trending Videos
आईआईएसटी प्रवेश 2024
आईआईएसटी काउंसलिंग की संशोधित तिथियाँ नीचे दी गई हैं:
आईआईएसटी काउंसलिंग की संशोधित तिथियाँ नीचे दी गई हैं:
| ऑनलाइन स्पॉट एडमिशन पंजीकरण | 10 जुलाई, 2024 से 15 जुलाई, 2024 रात 11:59 बजे तक |
| ऑनलाइन स्पॉट एडमिशन | 17 जुलाई, 2024 से 31 जुलाई, 2024 |
| प्रवेश प्रक्रिया का समापन | 31 जुलाई, 2024 |
| कक्षाओं का प्रारंभ | 31 जुलाई, 2024 |
आईआईएसटी स्पॉट एडमिशन के लिए कैसे करें आवेदन?
आवेदक आईआईएसटी स्पॉट राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
आवेदक आईआईएसटी स्पॉट राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक यूजी प्रवेश पोर्टल admission.iist.ac.in. पर जाएं।
- 'स्पॉट एडमिशन रजिस्ट्रेशन (केवल प्रतीक्षा सूची वाले उम्मीदवारों के लिए)' पर क्लिक करें
- IIST पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरकर पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट करें।
- अब फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X