IISF: आठवां भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव आज से, एमएएनआईटी भोपाल में चार दिन चलेगा विज्ञानियों का मेला
India International Science Festival: आठवें भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2022 (IISF) का उद्घाटन शनिवार, 21 जनवरी, 2023 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इसका आयोजन भोपाल स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
India International Science Festival: आठवें भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2022 (IISF) शनिवार, 21 जनवरी, 2023 से शुरू होने जा रहा है। इस साल कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में किया जा रहा है। एमएएनआईटी, भोपाल में भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के तहत 21 जनवरी से 24 जनवरी तक सीएसआईआर पेवेलियन के में चार दिवसीय में विज्ञान और तकनीकी प्रदर्शनी का आयोजन भी होगा।
IISF 2022: सीएम शिवराज करेंगे उद्घाटन
आठवें भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह और राज्य के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा की उपस्थिति में करेंगे। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विज्ञान भारती (विभा) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की थीम 'विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के साथ अमृत काल की ओर अग्रसर' है।
IISF 2022: विज्ञान महोत्सव के दौरान 15 कार्यक्रम होंगे
सीएसआईआर की ओर से एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आयोजन के हिस्से के रूप में, सीएसआईआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस कम्युनिकेशन एंड पॉलिसी रिसर्च (CSIR-NIScPR) द्वारा जैव प्रौद्योगिकी विभाग और विभा के साथ 22-23 जनवरी को 'विज्ञान-विज्ञान साहित्य महोत्सव' का आयोजन किया जाएगा। आठवें भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के दौरान 15 कार्यक्रम होंगे, जिसमें विज्ञानिका उत्सव की थीम पर आधारित एक मेगा विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी भी शामिल है।
IISF 2022: आठ हजार से अधिक वैज्ञानिक एवं प्रतिनिधि लेंगे भाग
विज्ञानिका का उद्देश्य प्रभावी विज्ञान साहित्य के माध्यम से विज्ञान को देश के हर कोने में ले जाना है। विज्ञानिका वैज्ञानिक साहित्य और विज्ञान संचार के निर्माण की समकालीन चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से 8,000 से अधिक प्रतिनिधि, प्रसिद्ध वैज्ञानिकों और विज्ञान और प्रौद्योगिकी संगठनों के अधिकारियों के अलावा भाग लेंगे। कुछ प्रमुख निजी शैक्षणिक संस्थान भी हिस्सा लेंगे, जिनमें 40 वैज्ञानिक अपने नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे।
Visit CSIR’s Pavilion at Mega S&T Exhibition @PMOIndia @DrJitendraSingh @DrNKalaiselvi pic.twitter.com/HoeEuJIggj
— CSIR (@CSIR_IND) January 20, 2023
कमेंट
कमेंट X