फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IISER IAT 2024 answer key out at iiseradmission.in; raise objection by June 14, read more details

IISER IAT 2024: आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट की उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें चेक; इस दिन तक कराएं आपत्ति दर्ज

Mon, 10 Jun 2024 09:28 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 10 Jun 2024 09:28 AM IST
सार

IISER IAT 2024 Answer Key out: भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISERs) ने आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

विज्ञापन
IISER IAT 2024 answer key out at iiseradmission.in; raise objection by June 14, read more details
IISER IAT 2024 Answer Key out - फोटो : Amar ujala

विस्तार

IISER IAT 2024 Answer Key out: भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISERs) ने आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) 2024  की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार आईआईएसईआर प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- iiseradmission.in पर जाकर  आईएटी 2024 की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आईएटी रिस्पॉन्स शीट 12 जून से उपलब्ध होगी। इसके अवाला, आईएटी 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी 21 जून, 2024 को जारी होगी।

आईआईएसईआर आईएटी  2024 परीक्षा का आयोजन 9 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया था। परीक्षा भारत के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित कंप्यूटर-आधारित परीक्षण में आयोजित किया गया था। इसमें 60 प्रश्न थे, प्रत्येक विषय- जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी क्षेत्र में 15 प्रश्न थे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय थे। परीक्षा की अवधि तीन घंटे थी। आईएटी परीक्षा कुल 240 अंकों की थी।

विज्ञापन

इस दिन तक कराएं आपत्ति दर्ज
जो उम्मीदवार आईएटी 2024 उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे आपत्तियां उठा सकते हैं। आपत्ति विंडो 14 जून, 2024 तक खुली है। उम्मीदवारों को आईएटी 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए पोर्टल पर लॉग इन करना आवश्यक है। अन्य माध्यमों से प्रस्तुत आपत्तियां वैध नहीं मानी जाएंगी।

ऐसे करें स्कोर की गणना
उम्मीदवार आईएटी उत्तर कुंजी 2024 की सहायता से संभावित स्कोर की गणना करने के लिए इन निर्देशों का पालन कर सकते हैं: 

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक जोड़ें।
  • गलत उत्तरों के लिए 1 अंक काटें।
  • प्रयास न किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
  • संभावित अंक प्राप्त करने के लिए कुल अंक जोड़ें।
विज्ञापन

उत्तर कुंजी के खिलाफ ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति 

उम्मीदवार आईएटी 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए  नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर आईएटी 2024 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • आईएटी 2024 उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • उत्तर कुंजी आपत्ति लिंक पर क्लिक करें
  • वह उत्तर चुनें जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं
  • सहायक दस्तावेज संलग्न करके सबमिट कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed