फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIM CAT Exam Result 2023 To Be Released Soon check At iimcat.ac.in

CAT Result 2023: कॉमन एडमिशन टेस्ट रिजल्ट का इंतजार, लॉगिन पासवर्ड की मदद से कर सकेंगे चेक

Sat, 16 Dec 2023 05:56 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 16 Dec 2023 05:56 PM IST
सार

IIM CAT Result 2023: आईआईएम लखनऊ की तरफ से इश बार कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन किया गया था। अब परीक्षा मे शामिल छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
IIM CAT Exam Result 2023 To Be Released Soon check At iimcat.ac.in
आईआईएम कैट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IIM CAT Result 2023: आईआईएम समेत देशभर के मैनेजमेंट संस्थानों में दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2023) इस बार आईआईएम लखनऊ की तरफ से आयोजित किया गया था। इस परीक्षा मे शामिल परीक्षार्थी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। इसके पीछे का तर्क यह है कि पिछले साल भी कॉमन एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट 21 दिसंबर को घोषित किया गया था। हालांकि आईआईएम लखनऊ की तरफ से अभी तक किसी भी तारीख का एलान नहीं किया गया है।

विज्ञापन

 IIM CAT परीक्षा विवरण

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईएम) लखनऊ ने 26 नवंबर, 2023 को तीन अलग-अलग समय में कैट 2023 परीक्षा आयोजित की थी। पहली पाली सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे, दूसरी पाली दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक, और तीसरी पाली शाम 4.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक हुई थी। परीक्षा पूरे भारत में 167 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जिसमें पेपर के तीन खंड थे- वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR), और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA)के, जिसमें प्रत्येक प्रभाग में 24, 20 और 22 प्रश्न थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

CAT 2023 परीक्षा पैटर्न

कैट 2023 के लिए कुल 3.28 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 2.88 लाख यानी 88 प्रतिशत ही परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। कैट परीक्षा की अवधि 120 मिनट थी, जबकि पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 160 मिनट का समय दिया गया था। कैट 2023 परीक्षा के प्रश्नपत्र तीन खंडों में विभाजित थे। आईआईएम लखनऊ की तरफ से कैट 2023 परीक्षा की उत्तर कुंजी 05 दिसंबर 2023 को जारी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed