फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIM CAT 2024 answer key out at iimcat.ac.in; Raise objection till December 5

CAT 2024 Answer Key: कैट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, चुनौती विंडो भी खुली; इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति

Tue, 03 Dec 2024 06:36 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 03 Dec 2024 06:36 PM IST
सार

CAT 2024: आईआईएम कलकत्ता ने कैट परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही उत्तर कुंजी को चुनौती भी दे सकते हैं।
 

विज्ञापन
IIM CAT 2024 answer key out at iimcat.ac.in; Raise objection till December 5
IIM CAT 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

CAT 2024 Answer Key: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कलकत्ता ने आज, 3 दिसंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2024) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in. पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

विज्ञापन

चुनौती विंडो भी खुली

उत्तर कुंजी जारी करने के साथ ही, इसे चुनौती देने की विंडो भी खोल दी गई है। चुनौती विंडो आज, 03 दिसंबर शाम 06:00 बजे से 05 दिसंबर रात 11:55 बजे तक खुली है। यदि किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि मिलती है, तो वह उपरोक्त अवधि के भीतर उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CAT 2024 Response Sheet: उत्तर कुंजी के साथ प्रतिक्रिया पत्रक भी जारी

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। आईआईएम कलकत्ता ने उत्तर कुंजी के साथ-सात उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी प्रकाशित की है। इसमें रिकॉर्ड किए गए रिस्पॉन्स और प्रश्न पत्र का उल्लेख है।

विज्ञापन

24 नवंबर को हुई थी परीक्षा

कैट परीक्षा 24 नवंबर को तीन पालियों में आयोजित की गई थी- सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक और शाम 4:30 से 6:30 बजे तक। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी।

उत्तर कुंजी आपत्ति सुविधा की अंतिम तिथि 5 दिसंबर, रात 11:55 बजे है। उम्मीदवारों को अपने दावों का समर्थन करने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज संलग्न करने होंगे। आपत्तियां किसी अन्य तरीके से स्वीकार नहीं की जाएंगी। उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना आवश्यक है।

संभावित अंकों की गणना

उम्मीदवार इस उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित स्कोर की गणना भी कर सकते हैं। इसके लिए इन निर्देशों का पालन करना होगा:

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक जोड़ें। 
  • गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
  • प्रयास न किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
  • संभावित अंक प्राप्त करने के लिए कुल अंक जोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed