फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIM Bangalore will today release the hall tickets for CAT 2022 at iimcat.ac.in

CAT 2022: आईआईएम बैंगलोर ने जारी किया कैट का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 27 Oct 2022 01:47 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Thu, 27 Oct 2022 01:47 PM IST
सार

CAT 2022: आईआईएम बैंगलोर ने कैट 2022 का एडमिट कार्ड जारी किया है। उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
IIM Bangalore will today release the hall tickets for CAT 2022 at iimcat.ac.in
IIM CAT Exam 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

CAT 2022: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बैंगलोर (IIM Bangalore) 27 अक्तूबर शाम 5 बजे कॉमन एडमिशन टेस्ट  (CAT 2022) के लिए हॉल टिकट जारी करेगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस साल कैट परीक्षा 27 नवंबर को आयोजित होने वाली है। प्रवेश परीक्षा दो-दो घंटे के तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी। लगभग 150 शहरों में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। उम्मीदवारों को उनकी पसंद के क्रम में किन्हीं छह शहरों का चयन करने परीक्षा केंद्र के रूप में करने का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन


CAT 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

सबसे पहले आईआईएम की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
पंजीकृत उम्मीदवार लॉग-इन पर क्लिक करें।
अपना क्रेडेंशियल जैसे कि यूजर आईडी और पासवर्ड  दर्ज करें।
डैशबोर्ड पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट लेकर रखें।

उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसपर दर्ज सभी विवरण जैसे नाम,परीक्षा केंद्र, कैट रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा के संबंध में दी गई गाइडलाइन को ध्यान से पढ़ ले। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed