{"_id":"6539d48bb1be5dc8b601e456","slug":"iim-bangalore-ranked-among-top-50-in-qs-world-university-rankings-2024-for-global-mba-and-business-masters-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"QS Rankings: आईआईएम बैंगलोर क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में शीर्ष 50 में शुमार, अहमदाबाद नौ पायदान फिसला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
QS Rankings: आईआईएम बैंगलोर क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में शीर्ष 50 में शुमार, अहमदाबाद नौ पायदान फिसला
Thu, 26 Oct 2023 08:23 AM IST
गुलाम अहमद
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 26 Oct 2023 08:23 AM IST
सार
एमबीए और बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग 2024 में अमेरिका का स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस पिछले साल की तरह इस बार भी नंबर एक का खिताब पाने में कामयाब रहा है।
विज्ञापन
आईआईएम बैंगलोर (फाइल फोटो)
- फोटो : IIMB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईएम बंगलौर का एमबीए प्रोग्राम दुनिया के शीर्ष 48 में शुमार हो गया है। लंदन में बुधवार को क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी एमबीए और बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग 2024 जारी हुई। इसमें आईआईएम बंगलौर ने आईआईएम अहमदाबाद को पीछे छोड़ते हुए एशिया में परफॉरमेंस, इनवेस्टमेंट और रिर्टन ऑफ इनवेस्टमेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है।
एमबीए और बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग 2024 में अमेरिका का स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस पिछले साल की तरह इस बार भी नंबर एक का खिताब पाने में कामयाब रहा है। अमेरिका का ही पेनिसिल्वेनिया विश्वविद्यालय का वारटन स्कूल दूसरे स्थान पर जबकि ब्रिटेन का हार्वर्ड बिजनेस स्कूल तीसरे और लंदन बिजनेस स्कूल चौथे स्थान पर रहा है। वहीं, भारत के आईआईएम बंगलौर ने टॉप 50 में जगह बनाई है। जबकि चार मैनेजमेंट संस्थान टॉप 100 की सूची में शामिल हुए हैं।
आईआईएम बंगलौर की रैंकिंग में पिछले साल की तुलना में दो पायदान का सुधार हुआ है। 2023 की रैंकिंग में यह 50वें पायदान पर था, जो इस बार 48वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, आईआईएम अहमदाबाद की 2023 में 44वीं रैंक थी और 2024 की रैंकिंग में 53वां स्थान मिला है। आईआईएम कलकत्ता की रैंकिंग में 11 अंकों का सुधार हुआ है।
विज्ञापन
आकर्षक वेतन के साथ फीस का पैसा वसूल
आईआईएम बंगलौर एशिया के बेहतरीन परफॉरमेंस, रोजगार और रिटर्न ऑफ इनवेस्टमेंट करने वाले मैनेजमेंट संस्थानों में शुमार हो गया है। इसके अलावा देश में नंबर एक मैनेजमेंट संस्थान भी है। दरअसल यहां छात्र की पढ़ाई पर खर्च की वसूली ऊंचे वेतन की नौकरी से आसानी से हो जाती है। वहीं, क्यूएस के उद्यमिता और पूर्व छात्र परिणाम संकेतक में भारत के दो एमबीए प्रोग्राम शीर्ष 50 में हैं। इनमें आईआईएम अहमदाबाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एशिया में 33वें स्थान पर है।
रैंकिंग में इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट दिल्ली को भी स्थान
रैंकिंग में आईआईएम बंगलौर, अहमदाबाद, कलकत्ता, इंदौर, लखनऊ, उदयपुर के अलावा इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट दिल्ली, मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट गुरुग्राम, जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट कलकत्ता को जगह मिली है।
भारतीय मैनेजमेंट स्कूलों की रैंकिंग 2024

| नाम | 2024 | 2023 |
| आईआईएम बंगलौर | 48 | 50 |
| आईआईएम अहमदाबाद | 53 | 44 |
| आईआईएम कलकत्ता | 59 | 68 |
| इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस | 78 | 78 |
| आईआईएम इंदौर | 151-200 | 151-200 |
| आईआईएम लखनऊ | 151-200 | 151-200 |
| आईआईएम उदयपुर | 151-200 | 151-200 |
| इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट दिल्ली | 151-200 | 151-200 |
| मैनेजमेट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ग्रुरुगाम | 201-250 | 201-250 |
| जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट | 201-250 | 201-250 |
| इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट कलकत्ता | 251 से अधिक | 251 से अधिक |
कमेंट
कमेंट X