{"_id":"5a1d93164f1c1b4e718b6139","slug":"iim-ahmedabad-ranked-among-top-fifty-management-institutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIM अहमदाबाद टॉप 50 प्रबंधन संस्थानों में शुमार, मास्टर इन मैनेजमेंट में तीन भारतीय संस्थान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IIM अहमदाबाद टॉप 50 प्रबंधन संस्थानों में शुमार, मास्टर इन मैनेजमेंट में तीन भारतीय संस्थान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईएम अहमदाबाद व आईआईएम बंगलूरू और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) का नाम दुनिया के सौ सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन शिक्षण संस्थानों में शामिल हो गया है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2018 का खिताब हावर्ड बिजनेस स्कूल के नाम रहा। एशियन रैंकिंग में आईआईएम अहमदाबाद पहले से ही नंबर वन है।
विज्ञापन
दुनियाभर के उच्च शिक्षण संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग देने वाली संस्था क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ने ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2018 जारी कर दी है। इसमें हावर्ड बिजनेस स्कूल को पहला स्थान मिला है, जबकि फ्रांस का इंसेड दूसरे और पेरिस का एचईसी तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
ग्लोबल एमबीए रैंकिंग में आईआईएम अहमदाबाद को 49वीं रैंक, आईआईएम बंगलूरू को 58वीं रैंक और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस को 93वीं रैंक मिली है। वहीं, आईआईएम कलकत्ता का नाम 121-130 के बीच है।
विज्ञापन
मास्टर इन मैनेजमेंट 2018 में तीन भारतीय संस्थान
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में पहली बार मास्टर इन मैनेजमेंट 2018 की रैंकिंग भी जारी हुई है। इसमें आईआईएम बंगलूरू को 22वीं रैंक, आईआईएम अहमदाबाद को 23वीं और आईआईएम कलकत्ता को 46वीं रैंक मिली।
कमेंट
कमेंट X