IGNOU Registration: इग्नू ने बीएड, बीएससी नर्सिंग कोर्सेज के लिए बढ़ाई आवेदन तिथि; अब इस तारीख तक भरें फॉर्म
IGNOU Registration 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी सत्र के लिए बीएड और बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा बढ़ाने की घोषणा की है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। उनके लिए आवेदन का एक और मौका है।
विस्तार
इस दिन होगी परीक्षा
इग्नू प्रवेश परीक्षा 14 मार्च को आयोजित की जाएगी। इन कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पात्रता मानदंड विवरण देख सकते हैं।— IGNOU (@OfficialIGNOU) February 21, 2025
इग्नू से विभिन्न विषयों में 200 से अधिक कोर्सों में यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स किया जा सकता है। इग्नू में अधिकांश एडमिशन छात्रों के अंकों के आधार पर होते हैं। हालांकि बीएड, एमफिल, पीएचडी और पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग जैसे कुछ कोर्सों में एडमिशन के लिए इग्नू द्वारा प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
उम्मीदवार ध्यान दें, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय जनवरी सत्र के लिए विभिन्न पाठयक्रमों में प्रवेश लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 28 फरवरी को समाप्त कर देगा। पहले दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 थी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ignou.samarth.edu.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां अपने पसंदीदा कार्यक्रम के लिंक पर क्लिक करें।
- अब नए पंजीकरण पर क्लिक करें (या यदि आपके पास पहले से ही खाता है तो अपनी साख दर्ज करें)।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें और सबमिट करें और शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसकी एक कॉपी अपने पास रख लें
कमेंट
कमेंट X