फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU June Term End Exam 2020 postponed know about important dates

IGNOU: जून टर्म परीक्षाएं हुई स्थगित, जानें मुख्य बदलावों की जानकारी

Tue, 05 May 2020 09:01 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 05 May 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
IGNOU June Term End Exam 2020 postponed know about important dates
ignou
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने COVID-19 महामारी के कारण हुए लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए एक जून से शुरू होने वाली जून टर्म एंड परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बता दें कि  परीक्षा की नई तिथि परिस्थिति को देखते हुए बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने जानकारी दी है  कि परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पहले छात्रों को सूचित कर दिया जाएगा। ध्यान दें कि आज यानी 5 मई को प्रो. नागेश्वर राव सभी छात्रों से दस बजे संवाद भी करेंगे। इस वर्ष में 5 लाख से अधिक छात्रों के इग्नू टीईई परीक्षा में भाग लेने की उम्मीद है। वे छात्रों से फेसबुक लाइव सत्र के माध्यम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन

कुलपति ने यह भी बताया कि शिक्षार्थियों को पर्याप्त समय प्रदान करने के लिए, विश्वविद्यालय द्वारा 31 मई, 2020 तक असाइनमेंट, परीक्षा फॉर्म जमा करने और पुनः प्रवेश की तारीखों को पहले से ही बढ़ा दिया गया है। जिससे वे समय रहते असाइमेंट और परिक्षा फॉर्म भर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इग्नू प्रशासन के मुताबिक, इससे पहले जून टर्म एंड परीक्षा, जून सत्र में नए और पुराने दाखिले में ऑनलाइन आवेदन की डेट 31 मई तक पहले ही बढ़ा दी गई है। असाइनमेंट सबमिशन, एग्जाम फॉर्म सबमिशन और री-एडमिशन की संशोधित तारीखों से संबंधित जानकारी इग्नू की ऑफिशयल वेबसाइट  www.ignou.ac.in से ली जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed