IGNOU: टीईई- जून एग्जामिनेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IGNOU: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ( इग्नू) ने जून 2020 टर्म-एंड (टीईई) परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ग्रेड कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in है।
अभ्यर्थी अपने रोल नंबर के जरिए इग्नू जून टर्म एंड एग्जामिनेशन 2020 का रिजल्ट देख सकते हैं। इग्नू ने जून टर्म एंड एग्जाम का रिजल्ट स्कोर कार्ड के रूप में जारी किया है, जिसमें विषय के हिसाब से उम्मीदवारों के नंबर दिए गए हैं। विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन अपना ग्रेड कार्ड देख सकते हैं ।
इसे भी पढ़ें-Crack IBPS Clerk Exam 2020: वो 5 गलतियां जो तैयारी के वक़्त छात्र अक्सर दोहराते हैं
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in है।
- होम पेज पर ही आपको रिजल्ट का लिंक मिल जाएगा।
-जहां क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-इस तरह अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X