फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU July Admission 2024 Last Date extended till 14 August; Direct link here to register

IGNOU July Admission 2024: इग्नू जुलाई सत्र प्रवेश के लिए कैसे करना है पंजीकरण? अच्छे से समझ लें प्रक्रिया

Thu, 01 Aug 2024 10:25 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 01 Aug 2024 10:25 PM IST
सार

IGNOU July Admission 2024 Last Date: इग्नू ने जुलाई सत्र के प्रवेश के लिए पंजीकरण करने की समयसीमा को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। यहां नए और पुनःपंजीकरण की पूरी प्रक्रिया बताई गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन से पहले इसे समझ लेना चाहिए।

विज्ञापन
IGNOU July Admission 2024 Last Date extended till 14 August; Direct link here to register
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

IGNOU July Admission 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ओपन विश्वविद्यालय ने यूजी, पीजी और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। संस्थान ने इस बात की जानकारी एक नोटिस जारी कर दी है। पूर्व में अंतिम तिथि को 31 जुलाई तक बढ़ाया गया था, जिसे अब फिर से बढ़ाकर 14 अगस्त कर दिया गया है। यदि आप भी इग्नू से कोई कोर्स करने के लिए सोच रहे हैं, तो यहां बताया गया है कि उसके लिए आप कैसे आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

पहले समझें आवेदन की प्रक्रिया

नए प्रवेश के लिए छात्र आधिकारिक लिंक के जरिए स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में नामांकन कर सकते हैं। मौजूदा छात्रों को अगले सेमेस्टर या शैक्षणिक वर्ष के लिए पुनः पंजीकरण कराने की जरूरत होगी। ऐसे छात्रों पुनः रजिस्ट्रेशन पोर्टल का उपयोग करना होगा।

नए प्रवेश और पुनः पंजीकरण करने वाले छात्र इन पोर्टल का उपयोग करें-

  • ओडीएल पोर्टल: ignouadmission.samarth.edu.in
  • ऑनलाइन पोर्टल: ignouiop.samarth.edu.in
  • पुनः पंजीकरण पोर्टल: ignou.samarth.edu.in
     
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन कैसे करना है?

  • सबसे पहले संबंधित पोर्टल पर जाएं: आप नए प्रवेश के लिए आवेदन कर रहे हैं या फिर से पंजीकरण कर रहे हैं, उस पोर्टल पर जाएं।
  • अपना खाता बनाएं या उसमें लॉग इन करें: नए आवेदकों को एक खाता बनाना होगा, जबकि मौजूदा छात्रों को अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करना होगा।
  • जरूरी जानकारी दर्ज भरें: सटीक व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी के साथ आवेदन पत्र पूरा करें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें: इस बात का ध्यान रखें कि दस्तावेज दिशानिर्देशों के अनुसार स्कैन और अपलोड किए गए हैं।
  • शुल्क का भुगतान करें: ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन जमा करें: अंतिम रूप से जमा करने से पहले विवरण की सावधानीपूर्वक चेक कर लें।


इग्नू ने प्रवेश और पुनः पंजीकरण प्रक्रियाओं में छात्रों की सहायता के लिए हेल्पलाइन और
सहायता केंद्र स्थापित किए हैं। किसी भी प्रश्न के लिए, छात्र संबंधित पोर्टल पर दी गई संपर्क जानकारी के माध्यम से विश्वविद्यालय की सहायता टीम से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

ऑनलाइन होगा शुल्क का भुगतान

इग्नू रिफंड पॉलिसी के अनुसार, पंजीकरण शुल्क गैर-वापसी योग्य है। हालांकि, फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं। ऑनलाइन मोड में फीस का भुगतान करने के लिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, यूपीआई से भी फीस का भुगतान कर सकते हैं। किसी भी प्रश्न के लिए, छात्र संबंधित पोर्टल पर दिए गए संपर्क विवरण की मदद से विश्वविद्यालय की सहायता टीम से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed