फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU July Admission 2024: Four new courses in MSc from July session, apply till June 30

IGNOU: जुलाई सत्र से एमएससी में चार नए कोर्स की कर सकेंगे पढ़ाई, 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन

Fri, 24 May 2024 01:57 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 24 May 2024 01:57 PM IST
सार

IGNOU: इग्नू के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जुलाई सत्र में उम्मीदवारों को स्नातकोत्तर प्रोग्राम में चार नए प्रोग्राम में पढ़ाई का मौका मिलेगा। सभी चारों कोर्स एमएससी के हैं। उम्मीदवार 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन
IGNOU July Admission 2024: Four new courses in MSc from July session, apply till June 30
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

IGNOU: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) से शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत जुलाई सत्र में उम्मीदवारों को स्नातकोत्तर प्रोग्राम में चार नए प्रोग्राम में पढ़ाई का मौका मिलेगा। इस प्रोग्राम में सभी चारों कोर्स एमएससी के हैं। यह कोर्स ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड (ओडीएल) से चलेंगे। इसमें पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी रहेगा। खास बात यह है कि इनमें दाखिले की कोई सीमा नहीं है। किसी भी आयुवर्ग के उम्मीदवार इन कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

विज्ञापन

इन कोर्स में ले सकेंगे दाखिला

इग्नू के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जुलाई सत्र में उम्मीदवारों को एमएससी बॉयोकेमिस्ट्री, एमएससी एनालिटिकल केमिस्ट्री,एमएससी जूलॉजी और एमएससी केमिस्ट्री में भी पढ़ाई का मौका मिल रहा है। इन कोर्सेज में दाखिले के लिए न्यूनतम योग्यता अलग-अलग रहेगी। इसलिए आवेदन के समय नियम व शर्तों को ध्यानपूर्वक जांचने के बाद ही अपना आवेदन पत्र भरकर जमा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 जून तक करें आवेदन

जुलाई सत्र में दाखिले के लिए उम्मीदवार 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। ओडीएल प्रोग्राम में पढ़ाई के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (ignouadmission.samarth.edu.in.) पर लॉगइन करना होगा। नए आवेदक को पहले पंजीकरण करना होगा। इसमें आईडी बनने के बाद ही वे ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

आवेदन पत्र में उम्मीदवार को जानकारी समेत प्रोग्राम चुनने के बारे में दर्शाना होगा। उम्मीदवार आवेदन जमा करते समय निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। अन्यथा आवेदन रदद हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed