IGNOU January 2022: इग्नू ने जनवरी,2022 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की, ऐसे करें पंजीकरण
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की तरफ से जनवरी,2022 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी साझा की है। विभिन्न पाठ्यक्रम में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा जनवरी,2022 सत्र के लिए नई प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इग्नू में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 31 जनवरी,2022 तक छात्रों के पास अवसर है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in में जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। प्रवेश के समय, पहले सेमेस्टर के शुल्क के साथ उम्मीदवारों से 200 रुपये का एक गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। छात्र सभी जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़कर पंजीकरण करें।
अनुसूचित जाति(एससी), अनुसूचित जनजाति(एसटी) वर्ग के उम्मीदवार एक पाठ्यक्रम के लिए सिर्फ एक बार ही शुल्क छूट की सुविधा के लिए दावा कर सकते हैं। यह सुविधा जनवरी, 2022 के प्रवेश सत्र के लिए निर्धारित की गई है। अगर, कोई उम्मीदवार कई आवेदन पत्र भरते हुए और शुल्क में छूट का दावा करते हुए पकड़ा जाता है तो उम्मीदवार के सभी आवेदनों को अमान्य माना जाएगा। अधिक संबंधित विवरणों के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इन पाठ्यक्रम में है प्रवेश का अवसर
कंप्यूटर विज्ञान में अनुप्रयोगों के साथ गणित पाठ्यक्रम (एमएससी एमएसीएस), मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीएमसीएच),अस्पताल और स्वास्थ्य प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीएचएचएम), नर्सिंग प्रशासन में डिप्लोमा (डीएनए), एचआईवी चिकित्सा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीएचआईवीएम), चिकित्सा प्रबंधन में स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र (पीजीसीएमडीएम) जैसे पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार नए प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पाठ्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
The January 2022 Fresh-Admission cycle has commenced. Last date of Fresh-Admissions for the January 2022 Session is 31st January 2022.https://t.co/7U6I9tUbCF
— IGNOU (@OfficialIGNOU) December 25, 2021
IGNOU January 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, जनवरी 2022 प्रवेश चक्र के लिए उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पंजीकरण पृष्ठ दिखाई देगा।
- आवश्यक बुनियादी जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब अपनी जानकारियों के तहत लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
- उम्मीदवार, अब भरे हुए फॉर्म की समीक्षा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा होने के बाद इसे डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X