IGNOU: इग्नू ने बीएड और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग कोर्सेज के लिए आवेदन किया शुरू, इस तारीख तक भरें फॉर्म
IGNOU: इग्नू ने बीएड, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। जनवरी सत्र के लिए इन कार्यक्रमों के लिए आवेदन अब खुले हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IGNOU Registration 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी सत्र के बीएड और पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। इन कोर्सेज के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ignou.ac.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन दोनों कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2025 निर्धारित है।
— IGNOU (@OfficialIGNOU) February 11, 2025
इग्नू की आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "कृपया प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाएं। पात्रता मानदंड और कार्यक्रमों का पूरा विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। कोई भी आवेदन पत्र हार्ड कॉपी में स्वीकार नहीं किया जाएगा।"
इस दिन होगी परीक्षा
इग्नू प्रवेश परीक्षा 14 मार्च को आयोजित की जाएगी। इन कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पात्रता मानदंड विवरण देख सकते हैं।
उम्मीदवार ध्यान दें, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी सत्र के लिए विभिन्न पाठयक्रमों प्रवेश लेने के लिए पंजीकरण की तिथि आगे बढ़ा दी है। पहले दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 थी। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ignou.samarth.edu.in) के माध्यम से 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां अपने पसंदीदा कार्यक्रम के लिंक पर क्लिक करें।
- अब नए पंजीकरण पर क्लिक करें (या यदि आपके पास पहले से ही खाता है तो अपनी साख दर्ज करें)।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें और सबमिट करें और शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसकी एक कॉपी अपने पास रख लें
कमेंट
कमेंट X