IGNOU July Registration: ओडीएल पाठ्यक्रमों के लिए दोबारा बढ़ी आवेदन तिथि, बिना विलंब शुल्क के करें पंजीकरण
IGNOU July Registration 2024: गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन और ओडीएल पाठ्यक्रमों के लिए इग्नू जुलाई के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बिना किसी विलंब शुल्क के बढ़ा दी है। उम्मीदवारों के पास आवेदन का एक ओर मौका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IGNOU Extended Registration: इग्नू ने ऑनलाइन और ओडीएल पाठ्यक्रमों के लिए इग्नू जुलाई 2024 के नए प्रवेश के लिए पंजीकरण की समय सीमा बिना किसी विलंब शुल्क के 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। इससे पहले इग्नू जुलाई टीईई 2024 पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी। आवेदन से चूके उम्मीदवरों के लिए एक ओर मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (onlinerr.ignou.ac.in) के माध्यम से इग्नू जुलाई 2024 आवेदन पत्र भर सकते हैं।
नोटिस में कहा गया है, जुलाई, 2024 सत्र के लिए ओडीएल/ऑनलाइन मोड में पेश किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों के संबंध में 31 अक्तूबर, 2024 तक नए प्रवेश की अंतिम तिथि (सेमेस्टर आधारित और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों को छोड़कर) ओडीएल पोर्टल-http://ignouadmission.samarth.edu.in" पर बढ़ा दी गई है
ओडीएल/ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के पास स्कैन की गई तस्वीर, स्कैन किए गए हस्ताक्षर, प्रासंगिक शैक्षिक योग्यता की स्कैन की गई प्रतियां, स्कैन किए गए अनुभव प्रमाण पत्र और स्कैन किए गए श्रेणी प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
पंजीकरण शुल्क वापसी योग्य नहीं है। प्रवेश की पुष्टि से पहले भुगतान किया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा। प्रवेश की पुष्टि के बाद रद्दीकरण का अनुरोध प्राप्त होने पर भुगतान किए गए शुल्क से कार्यक्रम शुल्क के 15% के बराबर राशि, अधिकतम 2,000 रुपये तक काट ली जाएगी। यदि किसी छात्र ने अध्ययन सामग्री की सॉफ्ट कॉपी का विकल्प चुना है, तो भुगतान किया गया शुल्क केवल पंजीकरण शुल्क काटने के बाद वापस कर दिया जाएगा।
हेल्पडेस्क नंबर परीक्षा फॉर्म या टर्म-एंड परीक्षाओं से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए, उम्मीदवार निम्नलिखित माध्यमों से उपयुक्त इग्नू अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। सामान्य पूछताछ के लिए, वे रजिस्ट्रार, एसआरडी को registrarsrd@ignou.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं या 011-29571301 पर कॉल कर सकते हैं। अपने परीक्षा फॉर्म की स्थिति की जांच करने के लिए, उम्मीदवार termendexam@ignou.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं या 011-29572209 पर कार्यालय पहुँच सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X