IGNOU December TEE: दिसंबर टर्म-एंड परीक्षा का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी, 20 अक्तूबर तक का मिला समय
IGNOU December 2025 TEE: इग्नू ने दिसंबर की टर्म-एंड परीक्षा का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। छात्र 21 से 26 अक्तूबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IGNOU December TEE 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने ओपन और डिस्टेंस लर्निंग (ODL) तथा ऑनलाइन प्रोग्राम्स के दिसंबर 2025 टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 20 अक्तूबर तक परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
बाद में लगेगा विलंब शुल्क
विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार, जो उम्मीदवार समय सीमा से पहले आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे 21 से 26 अक्तूबर तक 1100 रुपये के विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव पेपर की जानकारी
इग्नू ने बताया है कि कुछ विषयों की परीक्षा ऑब्जेक्टिव (MCQ/OMR) पैटर्न में होगी। इनमें शामिल हैं -
- BSHF101, FST01, BLI011, BLII012, BLII013, BLII014, PCO1, BEVAE181 और BSSS183।
- वहीं, कोर्स कोड BNS041 और BNS042 की परीक्षा डिस्क्रिप्टिव प्रकार की होगी।
पात्रता मानदंड
परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी
- कोर्स के अनुसार निर्धारित समय सीमा में आवश्यक असाइनमेंट जमा किए हों।
- कार्यक्रम के प्रावधानों के अनुसार न्यूनतम अध्ययन अवधि पूरी की हो।
परीक्षा तिथियों में टकराव पर विश्वविद्यालय का स्पष्टीकरण
इग्नू ने यह स्पष्ट किया है कि परीक्षा की तिथि या शिफ्ट के टकराव से जुड़ी शिकायतों पर कुछ स्थितियों में विचार नहीं किया जाएगा। यदि कोई कोर्स एक ही समूह (Group-1 से Group-6) में शामिल है, तो उसकी परीक्षा उसी दिन और समय पर होगी, इसलिए ऐसे मामलों में टकराव मान्य नहीं होगा।
इसी तरह, यदि कोई कोर्स बैकलॉग यानी पिछले वर्षों का है, तो उसे भी टकराव की श्रेणी में नहीं माना जाएगा। इसके अलावा, अलग-अलग प्रोग्राम्स के कोर्स या एमपी प्रोग्राम्स के तहत विभिन्न स्पेशलाइजेशन वाले कोर्स के बीच परीक्षा समय का मेल नहीं बैठने की स्थिति में भी विश्वविद्यालय कोई बदलाव नहीं करेगा।
कमेंट
कमेंट X