IGNOU December TEE 2025: इग्नू ने जारी की दिसंबर टर्म-एंड परीक्षा की डेटशीट; पहली तारीख से शुरू होंगे एग्जाम्स
IGNOU December TEE 2025 Date Sheet: इग्नू ने दिसंबर 2025 सत्र की टर्म-एंड परीक्षा का संभावित कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जारी नोटिस के मुताबिक, परीक्षाएं 1 दिसंबर से शुरू हो सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IGNOU December TEE 2025 Tentative Schedule: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने दिसंबर 2025 सत्र के लिए टर्म एंड परीक्षा (TEE) की डेटशीट जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं 1 दिसंबर, 2025 से शुरू होकर 8 जनवरी, 2026 तक चलेंगी। हालांकि, यह डेटशीट संभावित है। पंजीकरण के लिए पोर्टल जल्द ही खोला जाएगा। डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर उपलब्ध है।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह का सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम का सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इग्नू दिसंबर टीईई परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्रता मानदंड
निम्नलिखित शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को सत्रांत परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी:
- जिन्होंने कार्यक्रम के प्रावधान के अनुसार, जहां भी लागू हो, नियत तिथि तक पाठ्यक्रम में आवश्यक संख्या में असाइनमेंट जमा कर दिए हों।
- कार्यक्रम के प्रावधान के अनुसार पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए न्यूनतम समय पूरा कर लिया हो।
इसके अलावा, विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि निम्नलिखित मामलों में परीक्षा तिथि/सत्र के टकराव पर विचार नहीं किया जाएगा:
- ये पाठ्यक्रम एक ही समूह (समूह-1 से समूह-6) से हैं, क्योंकि किसी विशेष समूह के पाठ्यक्रमों की परीक्षा एक ही तिथि और समय पर आयोजित की जाती है।
- ये पाठ्यक्रम बैकलॉग पाठ्यक्रम हैं (विभिन्न वर्षों के)।
- ये पाठ्यक्रम विभिन्न कार्यक्रमों से हैं।
- एम.पी. कार्यक्रमों में विभिन्न विशेषज्ञता के पाठ्यक्रम शामिल हैं।
इग्नू दिसंबर टीईई प्रश्नपत्र 2025 निम्नलिखित विषयों का वस्तुनिष्ठ (MCQ/OMR पैटर्न) होगा: BSHF101, FST01, BLI011, BLII012, BLII013, BLII014, PCO1, BEVAE181 BSSS183। हालांकि, कोर्स कोड BNS041 और BNS042 वर्णनात्मक प्रकार के पैटर्न में आयोजित किए जाएंगे।
डेटशीट में कोई गलती है तो 25 अगस्त दें सूचना
छात्रों को सलाह दी गई है कि यदि डेटशीट में कोई विसंगति हो तो 25 अगस्त तक ईमेल आईडी: datesheet@ignou.ac.in पर सूचित करें। इग्नू ने कहा कि इस तिथि के बाद किसी भी बदलाव के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
आधिकारिक डेटशीट यहां देखें...
कमेंट
कमेंट X