फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU December TEE 2022 Registration To Close Next Week

IGNOU December TEE : इग्नू अगले हफ्ते दिसंबर टीईई के लिए खत्म करेगा पंजीकरण की डेट, जल्दी करें आवेदन

Mon, 24 Oct 2022 03:07 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Mon, 24 Oct 2022 03:07 PM IST
सार

IGNOU December TEE 2022 Registration: इग्नू  अगले हफ्ते दिसंबर टीईई के लिए पंजीकरण की समय सीमा को समाप्त कर देगा। छात्र संस्थान की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
IGNOU December TEE 2022 Registration To Close Next Week
ignou admission - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IGNOU December TEE 2022 Registration: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने दिसंबर TEE के लिए IGNOU 2022 परीक्षा फॉर्म 30 सितंबर को संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जारी किया है। दिसंबर टीईई के लिए इग्नू परीक्षा फॉर्म 2022 जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। 
विज्ञापन


इग्नू दिसंबर 2022 टर्म-एंड परीक्षा दो दिसंबर से पांच जनवरी, 2023 तक आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को इग्नू दिसंबर परीक्षा फॉर्म 2022 शुल्क का भुगतान करना होगा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जो छात्र दिसंबर टर्म-एंड परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, वे 1 से 15 नवंबर तक 1,100 रुपये के अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ  आवेदन कर सकते हैं।  बता दें कि टीईई 2022 पंजीकरण 31 अक्तूबर को बंद हो जाएगा। उम्मीदवार जो दिसंबर की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट- exam.ignou.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


आवेदन शुल्क दो सौ रुपये प्रति कोर्स

दिसंबर 2022 टर्म-एंड परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क दो सौ रुपये प्रति कोर्स है। इग्नू दिसंबर 2022 टीईई परीक्षा 2 दिसंबर से शुरू होने वाली है। इग्नू दिसंबर टीईई 2023  5 जनवरी को समाप्त होगा।  दिसंबर 2022 टर्म-एंड परीक्षा की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह की शिफ्ट 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। यह एक संभावित डेट शीट है। दिसंबर 2022 टर्म-एंड परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने के लिए पोर्टल निर्धारित समय पर खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन किया जा सकता है भुगतान

इग्नू यूजी पीजी टीईई दिसंबर परीक्षा फॉर्म 2022 का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय उम्मीदवारों को विभिन्न प्रकार के डिप्लोमा, प्रमाण पत्र और व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ यूजी, पीजी और अनुसंधान स्तर के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed