फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU December 2025 TEE assignment submission deadline extended to 31st October; Check notice

IGNOU December TEE 2025: दिसंबर टर्म-एंड परीक्षा के लिए असाइनमेंट जमा करने की तिथि बढ़ी, अब 31 अक्तूबर तक मौका

Fri, 03 Oct 2025 07:44 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 03 Oct 2025 07:44 PM IST
सार

IGNOU December TEE 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने दिसंबर-2025 टर्म-एंड परीक्षा के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब सभी विद्यार्थियों के लिए असाइनमेंट जमा करने की नई अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2025 है।

विज्ञापन
IGNOU December 2025 TEE assignment submission deadline extended to 31st October; Check notice
IGNOU, इग्नू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IGNOU December TEE 2025 Assignment Submission: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने दिसंबर 2025 टर्म-एंड-परीक्षा (TEE) के लिए असाइनमेंट जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। स्टूडेंट्स अब ओडीएल, ऑनलाइन प्रोग्राम्स, जीओएएल और ईवीबीबी के लिए अपने असाइनमेंट 31 अक्तूबर 2025 तक जमा कर सकते हैं। यह छूट हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी दोनों पर लागू होगी।

विज्ञापन


इग्नू के स्टूडेंट इवैल्युएशन डिवीजन (SED) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह फैसला सक्षम प्राधिकरण की मंजूरी के बाद लिया गया है। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश तय समय में असाइनमेंट जमा नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों में राहत

अंतिम तिथि में छूट से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जिससे वे अपनी तैयारियां पूरी कर सकेंगे और परीक्षाओं के समय पर असाइनमेंट सबमिट कर सकेंगे। विश्वविद्यालय हर वर्ष असाइनमेंट सबमिशन की समय-सीमा बढ़ाकर विद्यार्थियों को अतिरिक्त अवसर देता है। इस बार भी ऐसा ही किया गया और उम्मीदवारों को असाइनमेंट जमा करने का एक और अवसर दिया गया है।

6 अक्तूबर तक जमा कर सकते हैं परीक्षा फॉर्म

हाल ही में विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने की समय सीमा में भी छूट दी थी। इग्नू टीईई दिसंबर 2025 के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने का लिंक 6 अक्तूबर तक (बिना विलंब शुल्क के) सक्रिय है। जो अभ्यर्थी समय सीमा से चूक जाते हैं, वे भी 1,100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 20 अक्तूबर तक अपने परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं।


परीक्षा फॉर्म भरते समय छात्रों को परीक्षा का तरीका, पाठ्यक्रम और परीक्षा केंद्र चुनना होगा। बीएलआईएस कार्यक्रम सहित प्रायोगिक या प्रयोगशाला पाठ्यक्रमों में शामिल होने के लिए पंजीकृत छात्रों को परीक्षा स्थल और कार्यक्रम के लिए अपने क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करना होगा।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, "समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरने के मद्देनजर, परीक्षा केंद्र में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। एक बार चुने गए पाठ्यक्रमों को परीक्षा फॉर्म जमा करने के बाद नहीं बदला जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed