फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU Admission 2025: Last Date Extended Again for July Session, Apply by September 15; Details here

IGNOU Admission 2025: इग्नू ने जुलाई सत्र के लिए फिर बढ़ाई आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे पंजीकरण

Mon, 01 Sep 2025 01:06 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 01 Sep 2025 01:06 PM IST
सार

IGNOU Admission 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2025 सत्र के लिए एडमिशन की अंतिम तिथि को  एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब इच्छुक छात्र नीचे दी वेबसाइट पर जाकर 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IGNOU Admission 2025: Last Date Extended Again for July Session, Apply by September 15; Details here
IGNOU, इग्नू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IGNOU Admission 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए दाखिले की अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब छात्र ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 15 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in और ऑनलाइन कोर्सेज पोर्टल ignouiop.samarth.edu.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। IGNOU द्वारा डिप्लोमा, अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, सर्टिफिकेट और पीजी डिप्लोमा जैसे कई कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं, जिनमें अब इच्छुक अभ्यर्थी तय समय सीमा तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन के लिए जरूरी DEB ID

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन और डिस्टेंस एजुकेशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास DEB ID होना अनिवार्य है। पहले छात्रों को यह आईडी बनानी होगी और इसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

300 से ज्यादा कोर्स में एडमिशन का मौका

इग्नू जुलाई 2025 सत्र में छात्रों को 300 से अधिक कोर्सेस में दाखिला लेने का सुनहरा अवसर दे रही है। इनमें 48 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (जैसे B.A., B.Com., BBA) और 75 पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (जैसे M.A., M.Sc., MBA) शामिल हैं। इसके साथ ही डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और अवेयरनेस प्रोग्राम्स की भी विस्तृत श्रृंखला मौजूद है।

इग्नू में साल में दो बार जनवरी और जुलाई सत्र के लिए एडमिशन की प्रक्रिया चलाई जाती है। जुलाई 2025 सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब छात्र 15 सितंबर 2025 तक विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग मोड से दाखिला ले सकते हैं।

IGNOU 2025: रजिस्ट्रेशन फीस

सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 2000 रुपये निर्धारित किया गया है। यदि कोई छात्र एडमिशन कन्फर्म होने के बाद कैंसिलेशन की मांग करता है, तो फीस से रजिस्ट्रेशन शुल्क काटकर बाकी राशि वापस की जाएगी। जिन छात्रों ने स्टडी मटीरियल की सॉफ्ट कॉपी चुनी है, उनकी फीस से केवल रजिस्ट्रेशन शुल्क काटकर बाकी राशि रिफंड होगी। फीस माफी का लाभ उठाने वाले उम्मीदवारों के मामले में केवल डेवलपमेंट फीस वापस की जाएगी। एडमिशन की अंतिम तिथि से 60 दिन बाद किसी भी प्रकार का रिफंड नहीं मिलेगा।

IGNOU Admission 2025: ऐसे करें आवेदन

  • अभ्यर्थी सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
  • यहां उन्हें “New Registration” पर क्लिक कर अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और पासवर्ड डालकर एक नया अकाउंट बनाना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार लॉगिन करके ऑनलाइन या ओडीएल (ODL) मोड में उपलब्ध कोर्स का चयन कर सकते हैं।
  • इसके बाद उन्हें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क विवरण भरने होंगे।
  • आवेदन के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • अब आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें। 
  • सभी विवरण भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसकी रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed