पत्रकारिता में बनाना चाहते हैं करियर तो 'अमर उजाला' के मीडिया स्कूल से करें ये तीन कोर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी की वजह से दुनियाभर में सब कुछ अस्त- व्यस्त हो गया है। लॉकडाउन की वजह से लोग पारंपरिक मीडिया जैसे अखबार और मैगज़ीन की जगह मोबाइल व टेब आधारित माध्यम पर शिफ्ट हो गए। सिनेमा हॉल बंद हैं और ओवर द टॉप यानी ओटीटी प्लेटफॉम ने मजबूत पकड़ कर ली है। इन नए मीडियम के चलते पत्रकारिता के छात्रों को मीडिया के एक नए स्वरूप के लिए अपने को तैयार करना जरूरी है। कोरोना काल में दिमाग में ये बात अच्छे से बैठ गई कि तकनीक का बहुत बड़ा योगदान होने के साथ ही अहमियत भी दोगुनी है।
कोरोना काल में तकनीक की उपयोगिता और ज्यादा समझ में आई है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पत्रकारों ने अपने मोबाइल फोन को ही हथियार बनाया है। फिर चाहे अखबार हो, न्यूज चैनल हो या डिजिटल मीडिया हो, पत्रकारों ने नई तकनीक को अपनाते हुए तेजी से काम करना शुरू किया। इसी के साथ, न्यूज संस्थानों ने भी समझ लिया है कि पत्रकारिता के लिए पत्रकारों को तकनीक की गहरी समझ होना जरूरी है।
मीडिया छात्रों के लिए नए अवसर
कोरोना ने मीडिया में आने वाले छात्रों के लिए भी नए अवसर बनाए हैं। साथ ही शिक्षा संस्थानों पर भी जिम्मेदारी डाली कि वो छात्रों को कोरोना के बाद के माहौल के लिए तैयार करें, ताकि छात्रों का करियर बेहतर हो सकें। ऐसे में मीडिया में आने वाले छात्रों को किस तरह की तैयारी करनी चाहिए? अगर वो जर्नलिज्म/मास कम्युनिकेशन का सामान्य कोर्स करें तो क्या वो तकनीकी रूप से सक्षम हैं कि आज की पत्रकारिता में अपनी जगह बना सकें? गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सीपी सिंह का मानना है कि 12 वीं के बाद छात्र ग्रेजुएशन कोर्स में जर्नलिज्म/मास कम्युनिकेशन करना चाहते हैं, तो जरूरी है कि ऐसी संस्थान से करें जहां पर नए ज़माने के न्यूजरूम की उपलब्धता रहें। ताकि छात्र पढ़ते- पढ़ते नए तरह के पत्रकारिता में बदलाव को भी देख सकें और महसूस भी कर सकें।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खबरों की मांग तेजी से बढ़ रही है, अगर हम सिर्फ भारत की बात करें तो यहां पर करीब 40 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। पिछले एक साल में इंटरनेट को इस्तेमाल करने वाले लोगों में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अनुमान है कि 2021 तक भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या करीब 65 करोड़ हो जाएगी। पहले भी लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल खबर पढ़ने के लिए करते थे, लेकिन कोरोना के बाद अखबार की खबर भी डिजिटल प्लेटफार्म पर ही अपलोड होने लगी है। इंडिया डिजिटल न्यूज रिपोर्ट 2019 के एक सर्वे में शामिल करीब 70 फीसदी लोगों ने माना कि वो अब खबरों को पढ़ने के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। सोशल मीडिया पर खबर पढ़ने और देखने वाले ज्यादातर लोग की उम्र 35 साल से कम है।
ये देखते हुए अखबार, न्यूज चैनल ने डिजिटल प्लेटफार्म को मजबूत बनाना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि परंपरागत क्षेत्रों के अलावा डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में भी रुचि रखने वाले युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। अब चाहे आप अखबार में काम करना चाहते हैं, या न्यूज चैनल में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, तो बिना डिजिटल मीडिया की जानकारी के करियर बनाना संभव नहीं होगा।
मीडिया में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं को खुद को हर स्तर पर अपडेट और अपग्रेड करते रहना होगा। देश- दुनिया की खबरों से वाकिफ रहने के लिए लोगों को अखबार के अलावा कई साधन मिल गए हैं। अब इंटरनेट/न्यूज ऐप पर एक क्लिक से देश, दुनिया, खेल, बिजनेस, मनोरंजन, क्राइम, लाइफस्टाइल से जुड़ी ताजातरीन खबरें, वीडियो, फोटो और लाइव टीवी का लुत्फ आप अपने मोबाइल पर ही कभी भी कहीं भी उठा सकते हैं।
कहां से करे कोर्स?
वैसे तो अब मीडिया से जुड़े कोर्स आपको हर युनिवर्सिटी और संस्थान में उपलब्ध मिल जाएंगे, लेकिन जरूरी ये है कि कोर्स ऐसी जगह से किया जाए जहां पर न्यूजरूम मौजूद हो। जिससे विद्यार्थियों को भरपूर फायदा मिल सकें। अमर उजाला का मीडिया स्कूल 'द आरोहन मीडिया स्कूल' आज के माहौल के हिसाब से तीन कोर्स लेकर आया है। इन कोर्स की खासियत ये है कि ये आपको पारंपरिक और आधुनिक दोनो के हिसाब से ट्रेनिंग देते हैं। 12वी पास बच्चों के लिए 'बेचुलर इन जर्निल्जम एंड मास कम्युनिकेशन' का कोर्स है।
दूसरी तरफ ग्रैजुएट्स के लिए 'पीडी डिप्लोमा इन इट्रीग्रेटिड टेलीविजन एंड डिजिटल मीडिया' है। इन दोनों कोर्स की खासियत है कि ये कोर्स तकनीक और एकेडमिक दोनों के लिए तैयार करता है। तीसरा कोर्स उन लोगों के लिए है जो अपने करियर को नई उंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं। ये मात्र तीन महीने का कोर्स है जिसका नाम सर्टिफिकेट कोर्स इन डिजिटल मीडिया मार्केटिंग है। इन सारे कोर्स की ऑनलाइन क्लासेस उपलब्ध हैं। सभी कोर्स में 100 फीसदी जॉब प्लेसमेंट एसिसटेंस हैं।
कमेंट
कमेंट X