IDBI बैंक ने जारी किए परीक्षा के परिणाम, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IDBI बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर IDBI असिस्टेंट मैनेजर और एग्जीक्यूटिव का परिणाम 2019 आज, 14 जून 2019 को जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने सहायक प्रबंधक और कार्यकारी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट idbi.com पर जाकर स्कोर डाउनलोड कर सकते हैं। आईडीबीआई कार्यकारी ऑनलाइन परीक्षा 28 अप्रैल, 2019 को और आईडीबीआई सहायक प्रबंधक ऑनलाइन परीक्षा 17 मई, 2019 को आयोजित की गई थी।
IDBI असिस्टेंट मैनेजर और एग्जीक्यूटिव भर्ती 2019 के तहत भारतीय औद्योगिक विकास बैंक में 500 सहायक प्रबंधक और 300 बैंक कार्यकारी की भर्ती करेगा। यदि आप उन उम्मीदवारों में से एक हैं जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, तो आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
IDBI सहायक प्रबंधक और कार्यकारी परिणाम 2019 को डाउनलोड करने के चरण:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर करियर लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब, नए पेज पर ऊपर बाईं तरफ दिए बॉक्स पर उपलब्ध विभिन्न भर्तियों के परिणाम लिंक होंगे, (असिस्टेंट मैनेजर और एग्जीक्यूटिव) लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: आपकी स्क्रीन पर परिणाम लिस्ट दिखाई देगी।
चरण 5: उस परीक्षा के 'मार्क्स ऑफ ऑनलाइन टेस्ट' के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 6: अब अपना पंजीकरण नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें। आपका परिणाम सामने होगा। उसे डाउनलोड करें।
चरण 7: एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
आईडीबीआई असिस्टेंट मैनेजर और एग्जीक्यूटिव रिजल्ट 2019 को डाउनलोड करने के यहां क्लिक करें।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X