{"_id":"67be8a05f0bf4d034702d26b","slug":"icsi-result-not-satisfied-with-icsi-results-marks-verification-facility-starts-this-much-fee-will-be-charge-2025-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICSI Result: आईसीएसआई के नतीजों से संतुष्ट नहीं हैं? मार्क्स वेरिफिकेशन की सुविधा शुरू; इतना लगेगा शुल्क","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICSI Result: आईसीएसआई के नतीजों से संतुष्ट नहीं हैं? मार्क्स वेरिफिकेशन की सुविधा शुरू; इतना लगेगा शुल्क
Wed, 26 Feb 2025 09:02 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 26 Feb 2025 09:02 AM IST
सार
ICSI December Result 2024: आईसीएसआई ने दिसंबर 2024 सत्र के सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 18 मार्च तक अंक सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICSI December Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने दिसंबर 2024 सत्र के सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परिणामों की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों को अपने परिणाम से संतुष्टि नहीं है, उनके लिए अंक सत्यापन का अवसर प्रदान किया गया है। उम्मीदवार 18 मार्च 2025 तक अंक सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आईसीएसआई द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “कोई भी उम्मीदवार अपने परिणाम की घोषणा के 21 दिनों के भीतर CS परीक्षा के किसी भी विषय के लिए अंक सत्यापन के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन SMASH पोर्टल के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जा सकता है।”
और भी पढ़ें:- CS Professional Topper List: सीएस प्रोफेशनल में लड़िकयों ने बाजी मारी, टॉप-3 में सिर्फ एक लड़का; देखें सूची
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीएसआई द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “कोई भी उम्मीदवार अपने परिणाम की घोषणा के 21 दिनों के भीतर CS परीक्षा के किसी भी विषय के लिए अंक सत्यापन के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन SMASH पोर्टल के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जा सकता है।”
विज्ञापन
और भी पढ़ें:- CS Professional Topper List: सीएस प्रोफेशनल में लड़िकयों ने बाजी मारी, टॉप-3 में सिर्फ एक लड़का; देखें सूची
विज्ञापन
ICSI December Result 2024: सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव नतीजे
आईसीएसआई ने 25 फरवरी को सुबह 11 बजे दिसंबर 2024 सत्र के सीएस प्रोफेशनल परिणाम घोषित किए, जबकि सीएस एग्जीक्यूटिव परिणाम 2 बजे घोषित किए गए। परिणाम आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर उपलब्ध हैं, जहां उम्मीदवार अपने 17 अंकों वाले पंजीकरण संख्या और रोल नंबर का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं।इसके साथ ही, आईसीएसआई ने 2022 और 2017 सिलेबस के तहत सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परीक्षा के टॉपर्स की सूची भी जारी की है।
आईसीएसआई ने कहा है कि परिणामों की घोषणा के बाद, उम्मीदवारों को परिणाम-कम-अंक विवरण उनके पंजीकृत पते पर भेजा जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार को 30 दिनों के भीतर अंक विवरण की हार्ड कॉपी नहीं मिलती है, तो उन्हें परीक्षा से संबंधित मेल (exam@icsi.edu) के माध्यम से संपर्क करना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X