ICSI CSEET May 2023 Admit Card: सीएसईईटी मई परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
ICSI CSEET Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने ICSI CSEET मई 2023 परीक्षा का एडमिट कार्ड आज 27 अप्रैल, 2023 को जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICSI CSEET Admit Card May 2023 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने ICSI CSEET मई 2023 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर लॉगइन करना होगा।
आईसीएसआई कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) मई 2023 के हॉल टिकट एक्सेस और डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना यूनिक आईडी/सीएसईईटी रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लीकेशन नंबर और अन्य विवरण दर्ज करना होगा। सत्यापन उद्देश्यों के लिए उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से परीक्षा के दिन आईसीएसआई सीएसईईटी हॉल टिकट 2023 को परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
ICSI CSEET परीक्षा 2023 को छह मई, 2023 को रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में होस्ट करेगा। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सूचीबद्ध सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए, जिसमें उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का नाम शामिल है।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर लॉगइन करें।
-
परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर एक नया लॉगइन पेज प्रदर्शित होगा।
-
अपनी पंजीकरण संख्या और अन्य विवरण दर्ज करें।
-
विवरण जमा करें। हॉल टिकट स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा।
-
हॉल टिकट विवरण की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें।
कमेंट
कमेंट X