ICSI CSEET June 2026: आईसीएसआई सीएसईईटी जून परीक्षा की तिथियां जारी, नोट करें पूरा शेड्यूल
ICSI CSEET June 2026: आईसीएसआई ने सीएसईईटी जून 2026 परीक्षा का टाइमटेबल जारी कर दिया है। परीक्षा 1 जून से 4 जून 2026 तक दोपहर सत्र में होगी। सभी विषयों की परीक्षा तिथि और समय घोषित कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICSI CSEET June 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सचिव कार्यक्रम प्रवेश परीक्षा (CSEET) 2026 के लिए जून सत्र की परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा 1 जून 2026 से 4 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।
आईसीएसआई की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा चार दिनों में कराई जाएगी और सभी पेपर दोपहर सत्र में होंगे। उम्मीदवार अब परीक्षा शेड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी की योजना बना सकते हैं।
ICSI CSEET June 2026: आईसीएसआई सीएसईईटी जून परीक्षा का पूरा शेड्यूल
| तिथि | परीक्षा समय | विषय |
|---|---|---|
| 1 जून 2026 | 2:30 PM से 5:45 PM* | बिजनेस कम्युनिकेशन |
| 2 जून 2026 | 2:30 PM से 5:45 PM* | फंडामेंटल्स ऑफ अकाउंटिंग |
| 3 जून 2026 | 2:30 PM से 5:45 PM* | इकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायरनमेंट |
| 4 जून 2026 | 2:30 PM से 4:45 PM* | बिजनेस लॉज एंड मैनेजमेंट (OMR आधारित) |
CSEET 2026: परीक्षा पैटर्न और जरूरी निर्देश
आईसीएसआई ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षाएं निर्धारित समय स्लॉट के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। देरी से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा सकता है।
बिजनेस लॉज एंड मैनेजमेंट की परीक्षा ओएमआर आधारित होगी, इसलिए उम्मीदवारों को उत्तर भरते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। गलत मार्किंग से अंकों में कटौती हो सकती है।
CSEET परीक्षा क्या है?
सीएसईईटी उन छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षा है, जो कंपनी सेक्रेटरी (CS) कोर्स करना चाहते हैं। यह परीक्षा उम्मीदवारों की बुनियादी शैक्षणिक समझ और व्यावसायिक ज्ञान का मूल्यांकन करती है।
आईसीएसआई ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नियमित अध्ययन और सही समय प्रबंधन के साथ परीक्षा की तैयारी करें, ताकि बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।
कमेंट
कमेंट X