फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSI CSEET January 2024 Registration begins apply at icsi.edu

ICSI CSEET 2024: कंपनी सचिव प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन

Fri, 20 Oct 2023 02:16 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 20 Oct 2023 02:16 PM IST
सार

ICSI CSEET 2024: कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। 

विज्ञापन
ICSI CSEET January 2024 Registration begins apply at icsi.edu
आईसीएसआई - फोटो : Social media

विस्तार

ICSI CSEET January 2024: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने आईसीएसआई सीएसईईटी जनवरी 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 19 अक्तूबर, 2023 से शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2023 तक है। जो उम्मीदवार सीनियर सेकेंडरी (10+2) परीक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण कर चुके हैं या उसमें शामिल हो चुके हैं, वे परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसईईटी जनवरी 2024 सत्र 06 जनवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा। आईसीएसआई फाउंडेशन, आईसीएआई और आईसीएमएआई क्वालीफाइड उम्मीदवारों को सीएसईईटी में शामिल होने के लिए छूट दी गई है। वे सीएस कार्यकारी कार्यक्रम में सीधे प्रवेश लेने के पात्र हैं। इसके अलावा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक वाले स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र सीएस कार्यकारी कार्यक्रमों में सीधे प्रवेश के लिए पात्र हैं।

विज्ञापन

ICSI CSEET 2024 ऐसे करें आवेदन

  • आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट - icsi.edu पर जाएं।

  • होम पेज पर ऑनलाइन सर्विसेज पर जाएं और सीएसईईटी 2024 रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।

  • अगली विंडो पर, “आगे बढ़ें” पर क्लिक करें।

  • सीएसईईटी जनवरी 2024 आवेदन पर विवरण भरें।

  • ICSI CSEET 2024 आवेदन पत्र सबमिट करें।

  • सीएसईईटी 2024 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए आईसीएसआई एप्लिकेशन डाउनलोड करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed