फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSI CS Result Shruti Kalpesh Shah and Harshit Jain become All India Toppers

ICSI CS: श्रुति कल्पेश शाह और हर्षित जैन बने ऑल इंडिया टॉपर

Wed, 26 Feb 2020 10:56 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 26 Feb 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
ICSI CS Result Shruti Kalpesh Shah and Harshit Jain become All India Toppers
ICSI exam result

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने मंगलवार को एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम और प्रोफेशनल प्रोग्राम (पुराने और नए पाठ्यक्रम) की दिसंबर में आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। प्रोफेशनल प्रोग्राम (नया पाठ्यक्रम) में महाराष्ट्र की श्रुति कल्पेश शाह और पुराने पाठ्यक्रम में इंदौर के हर्षित जैन ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (नया पाठ्यक्रम) में पुणे की कल्याणी अश्विन और चैन्नई की प्रिया जी. ने पुराने पाठ्यक्रम में पहला स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन


द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के कार्यकारी सचिव सीएस अशोक कुमार दीक्षित के मुताबिक प्रोफेशनल प्रोग्राम (नया पाठ्यक्रम) में गाजियाबाद की उर्वशी गुप्ता दूसरे और मुंबई की मैत्री योगेश तीसरे स्थान पर रही हैं। वहीं प्रोफेशनल प्रोग्राम (पुराना पाठ्यक्रम) में मुंबई के सुशील प्रताप कुमावत को दूसरा व मुंबई के ही अब्दुल कादिर काजिम को तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

इसके अलावा एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (नया पाठ्यक्रम) में मुंबई के अमनदीप सिंह देवेंद्र सिंह ओबराय दूसरे व भीलवाड़ा के पुलक बंसल तीसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (पुराना पाठ्यक्रम) में  मुंबई के जोश रंजन को दूसरा व नेल्लोर के वेंकटा सुरेंद्र को तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून 2020 में एक्जीक्यूटिव व प्रोफेशनल प्रोग्राम की अगली परीक्षा:
सीएस अशोक कुमार के मुताबिक,  एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम की परीक्षा एक जून 2020 और प्रोफेशनल प्रोग्राम की 10 जून 2020 को आयोजित होगी। बुधवार से आईसीएसआई की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन होगी। इच्छुक छात्र 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के साथ फीस भर सकते हैं। एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम और प्रोफेशनल प्रोग्राम की दिसंबर परीक्षा का परिणाम अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।


उन्होंने बताया कि एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (पुराना पाठ्यक्रम) में 13.54 फीसदी छात्रों ने मॉड्यूल एक और 16.56 फीसदी ने मॉडयूल दो परीक्षा पास की है। वहीं एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (नया पाठ्यक्रम) में 7.68 फीसदी छात्रों ने मॉडयूल एक और 11.95 फीसदी छात्रों ने मॉडयूल दो की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं, प्रोफेशनल प्रोग्राम (पुराना पाठ्यक्रम) में 30.11 फीसदी मॉडयूल एक, 23.74 फीसदी मॉडयूल दो और  34.26 फीसदी छात्रों ने मॉडयूल तीन की परीक्षा पास की है। वहीं प्रोफेशनल प्रोग्राम (नया पाठ्यक्रम) में  40.08 फीसदी मॉडयूल एक, 28.59 फीसदी मॉडयूल दो और 31.07 फीसदी छात्रों ने मॉडयूल तीन परीक्षा पास की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed